Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मनरेगा के भ्रष्टाचारियों पर कारवाई ना कर इसमे संलिप्त आप नेताओं को बचा रहे हैं मान : डॉ सुभाष शर्मा

मान द्वारा मनरेगा भ्रष्टाचार पर कार्रवाई न करना स्पष्ट करता है कि अपनों को बचा रहे हैं :- अश्वनी

Vineet Joshi, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Ashwani Sharma, Dr Subhash Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 17:27 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले लगभग चार वर्षों में लाखों कमजोर, वंचित वर्गों, मजदूरों और दलित परिवारों को मनरेगा के तहत वैधानिक 100 दिन का रोजगार उपलब्ध नहीं कराया। ऐसा कर उन्होंने न केवल रोजगार की गारंटी छीनी, बल्कि गरीबों की थाली से रोटी छीनकर उनकी गरिमा और आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाई है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष, अश्वनी शर्मा का। 

इस मोके पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा एवं स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी भी उनके साथ थे। अश्वनी शर्मा ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान स्पीकर द्वारा सीमित समय दिया जाता है और जितना समय मिलता है, उसमें सत्ता पक्ष के सदस्य बार-बार व्यवधान डालते हैं। 

इसी कारण उन्होंने 29 दिसंबर को मनरेगा से जुड़े गंभीर सवालों पर पत्रकार वार्ता कर जनता के सामने तथ्य रखे थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उम्मीद थी, उसी तरह मुख्यमंत्री ने इन सवालों का कोई उत्तर नहीं दिया। यदि उनके पास जवाब होते, तो वे देते—क्योंकि जवाब देने से पूरे पंजाब को पता चल जाता कि मनरेगा के तहत गरीबों से रोजगार की गारंटी पंजाब की आप सरकार ने छीनी है।

शर्मा ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से पुनः प्रश्न किया कि जब केंद्र की मोदी सरकार पंजाब के हर मजदूर के लिए 100 दिन के रोजगार की राशि भेजती है, तो राज्य सरकार मजदूरों को पूरा रोजगार क्यों नहीं देती? उन्होंने आगे सवाल उठाया कि वर्ष 2024–25 में 6,095 ग्राम पंचायतों और 2025–26 में 7,389 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत अनिवार्य सोशल ऑडिट क्यों नहीं कराए गए—किसका भ्रष्टाचार छिपाया जा रहा है? 

साथ ही, स्पेशल ऑडिट यूनिट द्वारा पकड़े गए 10,653 भ्रष्टाचार मामलों में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई और दोषियों को क्यों बचाया जा रहा है? अश्वनी शर्मा ने कहा कि मनरेगा मजदूर और उनके संगठन लगातार आम आदमी पार्टी के विधायकों, सांसदों और स्थानीय नेताओं पर भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आरोप लगा रहे हैं। 

इसके बावजूद सरकार और मुख्यमंत्री द्वारा कार्रवाई न करना स्पष्ट करता है कि मनरेगा में भ्रष्टाचार कर गरीबों के मुंह से आप नेताओं, विधायकों ने निवाला छीना गया है।

 

Tags: Vineet Joshi , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Ashwani Sharma , Dr Subhash Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD