Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

'अब मेरा नाम अमाल मलिक के साथ न जोड़ें', मालती चाहर ने अफवाहों पर दिया जवाब

Bigg Boss
Bigg Boss
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 15:45 IST

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अक्सर अफवाहें और कयास नए किस्सों की तरह फैलते रहते हैं। लेकिन जब ये अफवाहें किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी से जुड़ जाती हैं, तो यह परेशान करने वाली साबित होती है। ऐसा ही कुछ 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट रह चुकीं मालती चाहर के साथ हुआ। उनसे और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक को लेकर अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी तेज थीं।  

इन अफवाहों को लेकर मालती ने मंगलवार को बयान जारी किया और सभी कयासों का खंडन किया। मालती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मेरे और अमाल के बीच कभी कोई रिलेशनशिप या 'शिप' नहीं था। अमाल ने मुझसे सिर्फ मेरा नंबर लिया था और हम सिर्फ एक बार ही मिले थे।'' उन्होंने लिखा, ''इस एक मुलाकात के दौरान हमने कुछ निजी बातें साझा कीं और इसके बाद फोन पर संपर्क में रहे। 

इसके अलावा, हमारे बीच कोई और चीज नहीं हुई। जो कहानी मीडिया और सोशल मीडिया पर बनाई गई है, वह पूरी तरह झूठी है और अब इसे खत्म किया जाना चाहिए।'' मालती ने 'बिग बॉस 19' हाउस के दौरान की अपनी एक बात को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, ''शो में मैंने जो कहा था, 'बाहर की बातें नहीं करेंगे,' तो इसका मतलब सिर्फ यह था कि हम निजी जानकारी को शो में साझा नहीं करेंगे।''

मालती ने कहा, ''शो से बाहर आने के बाद, मुझे जो बातें पता चली, वह बिल्कुल भी सही नहीं थीं। शो के दौरान अमाल ने अपने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में कई बार बात की थी। मैंने उस समय सहानुभूति दिखाई और कोशिश की कि उन्हें किसी तरह का पछतावा न हो। मेरा इरादा सिर्फ मदद करना था, लेकिन इस मामले को किसी और तरह से देखा गया।''

उन्होंने कहा, ''अमाल का शो में यह कहना कि मैं उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही थी, सब झूठ था और अपमानजनक था। मेरे नाम के साथ झूठी कहानियां जोड़ने से व्यक्तिगत सम्मान को चोट पहुंच रही है। इसलिए सभी से अपील है कि अब मेरा नाम अमाल मलिक के साथ न जोड़ा जाए और अफवाहों को बंद किया जाए।''

 

Tags: Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th Season of Bigg Boss , Malti Chahar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD