Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 : रैप नाइट एवं “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” ईवनिंग ने युवाओं में भरा जोश

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 12:17 IST

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित रैप नाइट एवं “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” ईवनिंग ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक नई ऊर्जा का संचार किया। सायं 5:00 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

अर्की के विधायक मुख्य अतिथि संजय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल जैसे आयोजन युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक सोच, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” जैसी थीम बच्चों और युवाओं के अधिकारों, उनके भविष्य और सामाजिक सरोकारों को रेखांकित करती है, जो आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत रैप नाइट युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आधुनिक संगीत और सामाजिक संदेशों से सजी रैप प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विशेष प्रस्तुतियों में पैराडॉक्स, इनसेन कॉमिक विशाल शर्मा, वी आर वन तथा धीरज शर्मा की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को ऊँचाइयों पर पहुँचाया। हास्य, संगीत और सामाजिक संदेशों का अनूठा संगम दर्शकों को लंबे समय तक याद रहने वाला अनुभव प्रदान करता नजर आया। 

पूरे आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, टोंग लेन के विद्यार्थियों और पर्यटकों ने भाग लिया।उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री के वायदे के अनुरूप कुछ दिनों पहले टोंग लेन के विद्यार्थियों को टी20 क्रिकेट मैच भी दिखाया गया था और आज “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” ईवनिंग के अवसर पर उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर पर एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा पूर्व मेयर देवेन्द्र जग्गी, धर्मशाला से पूर्व में कॉंग्रेस के प्रत्याशी रहे विजय इंद्र कर्ण, पार्षद अनुराग, बागनी पंचायत के प्रधान सुरेश पप्पी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा सहित गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD