Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नए साल में खत्म होगा यूक्रेन युद्ध? पुतिन के अड़ियल रुख के बीच जेलेंस्की और ट्रंप ने दिए ये संकेत

Donald Trump, US President, United States, New York, Donald John Trump, Washington, Volodymyr Zelensky
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 15:37 IST

चार साल से यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को खत्म कराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। रविवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित मार-ए-लागो क्लब में डोनाल्ड ट्रंप से मुकालात की। इसके बाद  ट्रंप ने संकेत दिए कि यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की दिशा में बड़ा समझौता पूरा होने के बहुत करीब है।

ट्रंप ने भरोसा जताया कि दोनों देश समझौते के काफी करीब, शायद बहुत करीब पहुंच चुके हैं। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि अमेरिका और यूक्रेन की टीमें अगले ही हफ्ते चर्चा किए गए सभी मुद्दों को अंतिम रूप देने के लिए मिलेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रंप अगले महीने वाशिंगटन में यूक्रेनी और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

रूस की ओर से क्रेमलिन के प्रवक्ता यूरी उशाकोव ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत दो कार्य समूहों के जरिए जारी रहेगी। एक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर और दूसरा आर्थिक मामलों पर। इन समूहों की शर्तें करीब जनवरी की शुरुआत में तय होंगी। 20 बिंदुओं वाले शांति प्रस्ताव को लेकर हुई बैठक के बाद जेलेंस्की ने बताया, "हमने शांति ढांचे के सभी पहलुओं पर चर्चा की और महत्वपूर्ण प्रगति की। 

आगे की कार्रवाई के क्रम पर भी सहमति बनी। स्थायी शांति के लिए सुरक्षा गारंटी सबसे अहम है और इस पर काम जारी रहेगा।" इस बैठक के दौरान ट्रंप और जेलेंस्की ने यूरोपीय नेताओं के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल भी की। इसमें यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर शामिल थे। 

यूक्रेन को पश्चिमी यूरोप और कनाडा का मजबूत समर्थन हासिल है, जो ट्रंप पर भी दबाव बना रहे हैं। वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ब्लूस्काई' पर लिखा, "अच्छी प्रगति हुई है, जिसका हमने स्वागत किया।" उन्होंने भी जेलेंस्की की तरह कहा कि किसी भी शांति समझौते के लिए मजबूत और भरोसेमंद सुरक्षा गारंटी सबसे जरूरी है।

गौरतलब है कि इस शांति योजना के तहत पश्चिमी यूरोपीय देश यूक्रेन को सैन्य सहायता देंगे और यूक्रेन चाहता है कि अमेरिका इसे द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते के जरिए समर्थन दे। इस सुरक्षा ढांचे की नींव यूक्रेन की यूरोपीय संघ की सदस्यता होगी। ट्रंप ने सुरक्षा गारंटी के विचार का समर्थन किया, हालांकि इसके विवरण पर उन्होंने कहा, "एक सुरक्षा समझौता होगा। यह मजबूत समझौता होगा। 

इसमें यूरोपीय देश पूरी तरह शामिल होंगे।" जेलेंस्की से मिलने से पहले ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से एक घंटे से ज्यादा बातचीत की। ट्रंप ने कहा, "पुतिन इसे होते देखना चाहते हैं। मुझे उन पर भरोसा है।" उशाकोव के अनुसार, पुतिन ने ट्रंप से कहा कि कीव को साहसिक और जिम्मेदार राजनीतिक फैसला लेना होगा, जो रूस के रुख के अनुरूप हो। 

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप ने पुतिन से माना कि “यूक्रेन संकट उनकी सबसे बड़ी विदेश नीति चुनौती रहा है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वे सत्ता संभालते ही 24 घंटे में यूक्रेन युद्ध खत्म कर देंगे, लेकिन 11 महीने बाद भी पुतिन के साथ शिखर बैठक, जेलेंस्की से कई मुलाकातों और महीनों की कूटनीति के बावजूद युद्ध जारी है।

नाटो सदस्यता के बिना यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने के अलावा, डोनबास क्षेत्र का भविष्य भी बड़ी बाधा बना हुआ है। रूस चाहता है कि डोनबास का पूरा इलाका (यहां तक कि जो उसके कब्जे में नहीं है) उसे मिल जाए। एक समय ट्रंप इस पर सहमत दिखे थे, लेकिन जेलेंस्की ने इसे सैन्य मुक्त क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव रखा। पुतिन डोनबास को सैन्य ताकत से हासिल करने पर अड़े दिखते हैं। 

उशाकोव ने चेतावनी दी कि मोर्चे पर बदलते हालात को देखते हुए, यूक्रेनी शासन के हित में होगा कि वह डोनबास पर बिना देरी फैसला करे। जेलेंस्की से मिलने से पहले ट्रंप ने सावधानी भरा बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "यह भी संभव है कि यह समझौता पूरा न हो पाए। कुछ हफ्तों में हमें पता चल जाएगा।" शीर्ष नेताओं के बातचीत से यह पता चलता है कि शांति की उम्मीद जगी है, लेकिन रास्ता अभी भी कठिन और अनिश्चितता से भरा है।

 

Tags: Donald Trump , US President , United States , New York , Donald John Trump , Washington , Volodymyr Zelensky

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD