Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

'बॉर्डर-2' के ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज, आइकॉनिक म्यूजिक के साथ ताजा हुईं पुरानी यादें

Sunny Deol, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 15:32 IST

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ाते हुए मेकर्स ने सोमवार को ‘घर कब आओगे’ गाने का टीजर जारी कर दिया। टीजर के जारी होते ही लोगों को बॉर्डर फिल्म का वो सीन याद आ गया, जब सीमा पर तैनात जवान अपने परिवारों से मिलने के लिए तड़प रहे थे। 

‘घर कब आओगे’ के नए वर्जन को मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है और अनु मलिक के संगीत को म्यूजिक कंपोजर मिथुन ने नए तरीके से पेश किया है। गाने में 'बॉर्डर' की आइकॉनिक धुन का इस्तेमाल किया है, जो आज भी इमोशनल होने पर मजबूर कर रही है, लेकिन नए वर्जन में सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाज का जादू देखने को मिल रहा है, जबकि पहला आइकॉनिक गाना रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम की आवाज में था और अनु मलिक ने अपने शानदार म्यूजिक से गाने में जान डाल दी थी।

सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाज सुनने के बाद ही फैंस पूरा गाना सुनने के लिए एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने तारीफ कर लिखा, "सोनू निगम और अरिजीत की आवाज सभी जॉनर को सूट करती है। इस बार कमाल ही होने वाला है और अब इंतजार करना मुश्किल हो रहा है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "सोनू निगम सर ऑल टाइम लीजेंड हैं और इस गाने की आत्मा भी। कब रिलीज होगा पूरा गाना?

2 जनवरी 2026 को राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला-तनोट के पास एक खास इवेंट में गाने को लॉन्च किया जाएगा। ये गाना फिल्म के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि ‘घर कब आओगे’ गाने के बिना सीमा पर तैनात सैनिकों के लंबे इंतजार और तड़प को बयां कर पाना मुश्किल है। पहले गाने में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना के घर से जुड़ी हर कहानी को दिखाया गया था, जिसमें मां की ममता, प्रेमिका का प्यार और परिवार से दूर रहने का गम छिपा था। अब एक बार फिर वहीं तड़प, प्रेम और ममता का मेल सुनने को मिलने वाला है। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Varun Dhawan , Diljit Dosanjh , Ahan Shetty , Border 2 , Ghar Kab Aaoge , Ghar Kab Aaoge Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD