Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली शब्दोत्सव’ का पोस्टर किया लॉन्च, आयोजन पर चर्चा

Rekha Gupta, Ashish Sood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 13:53 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को राष्ट्रीय स्टेडियम में अगले महीने आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘दिल्ली शब्दोत्सव’ के आयोजन पर चर्चा की।दिल्ली शब्दोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर अनावरण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कला एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के साथ कार्यक्रम के अहम बिंदुओं पर बातचीत की।सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि ‘दिल्ली शब्दोत्सव’ कार्यक्रम के पोस्टर लॉन्च के बाद कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा की अगुवाई में आयोजकों की टीम ने मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि 2 से 4 जनवरी तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दिल्ली सरकार एवं सुरुचि प्रकाशन द्वारा आयोजित ‘दिल्ली शब्दोत्सव’ में देश के प्रतिष्ठित विचारक, लेखक और वक्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पुस्तकों का विमोचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कवि सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, विधायक अभय वर्मा, राजकुमार भाटिया सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इससे पहले कपिल मिश्रा ने मीडिया को बताया कि विभाग और एक पब्लिशिंग हाउस संयुक्त रूप से दिल्ली शब्दोत्सव के नाम से देश के सबसे बड़े साहित्य एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन करेंगे। यह तीन दिवसीय आयोजन मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 2, 3 और 4 जनवरी को देश के सबसे बड़े सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव का आयोजन कर रही है। 

अब से यह उत्सव संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा और इसे 'दिल्ली शब्दोत्सव' के नाम से जाना जाएगा।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, सुनील अंबेडकर, मनमोहन वैद्य और सच्चिदानंद जोशी सहित 100 से अधिक ख्यातिप्राप्त वक्ता शामिल होंगे। इसके अलावा 40 से अधिक पुस्तकों का विमोचन, छह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और दो कवि सम्मेलन भी होंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर के लगभग 40 विश्वविद्यालयों के छात्र भी इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भरतनाट्यम, कथक, भजन संध्या, कवि सम्मेलन और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Ashish Sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD