Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

तकनीकी ज्ञान को मानव कल्याण का माध्यम बनाएं युवा : द्रौपदी मुर्मू

Droupadi Murmu, Santosh Kumar Gangwar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जमशेदपुर , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 13:51 IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे तकनीकी ज्ञान को मानव कल्याण और समावेशी राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में नए संकल्प लेने का अवसर होता है। 

सफलता का मूल्यांकन बड़े पदों या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि इस बात से होना चाहिए कि आपके कार्यों से कितने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। राष्ट्रपति ने कहा कि आज देश वेस्ट मैनेजमेंट, सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण संरक्षण जैसी जटिल चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिनके समाधान के लिए तकनीकी विशेषज्ञता के साथ सामाजिक और आर्थिक दृष्टिकोण भी जरूरी है। 

उन्होंने एनआईटी जमशेदपुर में सेंटर फॉर इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत करते हैं और युवाओं को नवाचार की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शैक्षणिक संस्थानों का मूल्यांकन केवल रैंकिंग और प्लेसमेंट के आधार पर नहीं, बल्कि समाज में उनके योगदान से होना चाहिए। 

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें राष्ट्रपति के साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार, बीओजी के चेयरपर्सन सुनील अलघ सहित कई गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे। ओथ सेरेमनी के दौरान निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। समारोह में बीटेक इलेक्ट्रिकल के प्रियांशु राज और एमएससी फिजिक्स की कृष्णाष्टमी मंडल को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि जमशेद जी टाटा ने औद्योगिक विकास के साथ शिक्षा को भी सशक्त किया और एनआईटी जमशेदपुर उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंत्री दीपक बिरुआ ने सभी उपाधिधारकों को शुभकामनाएं दीं। 

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Santosh Kumar Gangwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD