Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कांगड़ा वैली कर्णिवल के अंतर्गत विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का सफल समापन

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 10:47 IST

कांगड़ा वैली कर्णिवल के अंतर्गत कांगड़ा जिला प्रशासन द्वारा फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के सहयोग से आयोजित विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 27 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई। समापन समारोह में माननीय उपायुक्त कांगड़ा श्री हेमराज बैरवा, आईएएस तथा अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा श्री विनय कुमार, आईएएस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पदक, ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। फाइनल मुकाबले में रॉयल एफसी चंडीगढ़ ने पालमपुर फुटबॉल एसोसिएशन को 3–1 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) तथा उपविजेता टीम को ₹75,000 (पचहत्तर हजार रुपये) की नकद राशि प्रदान की गई।

समापन समारोह के दौरान फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष श्री वरुण गुप्ता ने माननीय अतिथियों, जिला प्रशासन, फुटबॉल एसोसिएशन के सभी सदस्यों, मैच अधिकारियों, मेडिकल टीम, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विंटर कप फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल भावना के लिए यादगार रहा।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD