शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली ने अपनी ब्रांड एंबेसडर और वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल विजेता मुक्केबाज कुमारी नूपुर की शानदार उपलब्धि का जश्न मनाते हुए उन्हें 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। नूपुर ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 16 से 20 नवंबर 2025 तक आयोजित वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।
इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड बॉक्सिंग के सहयोग से किया गया, जिसमें 18 देशों के 130 से अधिक उच्च स्तरीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान, माननीय संस्थापक चांसलर रशपाल सिंह धालीवाल (फादर ऑफ एजुकेशन) और मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर अर्श धालीवाल ने नूपुर को 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
इस अवसर पर डॉ. सुशील पराशर (कार्यकारी निदेशक), सतीश के. सरहदी (सीनियर स्पोर्ट्स डायरेक्टर) और लवजीत मान (हेड स्पोर्ट्स) भी उपस्थित थे। इस अवसर पर रशपाल सिंह धालीवाल ने कहा, सी.जी.सी. यूनिवर्सिटी मोहाली का मुख्य उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि छात्रों और खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर चैंपियन बनाना है।
नूपुर की यह उपलब्धि हमारे विश्वविद्यालय के मूल्यों को दर्शाती है। मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर अर्श धालीवाल ने कहा कि यह जीत विश्वविद्यालय के लिए एक मील का पत्थर है। उन्होंने दोहराया कि विश्वविद्यालय खिलाड़ियों को आधुनिक बुनियादी ढांचा और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकें।