Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन रांची से दिल्ली रवाना, संतोष कुमार गंगवार और संजय सेठ ने दिखाई हरी झंडी

Santosh Kumar Gangwar, Bharatiya Janata Party, BJP, Sanjay Seth
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 28 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 16:46 IST

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की ओर से रांची से नई दिल्ली तक 'वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन' का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रविवार को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद संयुक्त रूप से फ्लैग दिखाकर साइक्लोथॉन को रवाना किया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारी, कैडेट्स और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस साइक्लोथॉन में शामिल एनसीसी कैडेट्स साइकिल पर झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा होते हुए लगभग 20 दिनों में देश की राजधानी नई दिल्ली पहुंचेंगे। साइक्लोथॉन में बालिका कैडेट्स की भी सक्रिय भागीदारी है। 

इस पहल का उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, संघर्ष और आदिवासी समाज के अधिकारों से जुड़े संदेशों को देशभर में प्रसारित करना है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित यह साइक्लोथॉन युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक चेतना को मजबूत करेगा। 

उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है और इससे राष्ट्रीय एकता का संदेश जाएगा। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस अवसर पर कहा कि 'वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन' केवल एक साइकिल यात्रा नहीं है, बल्कि यह उन मूल्यों और विचारों की यात्रा है जो धरती आबा ने पूरे राष्ट्र को दिए। 

भगवान बिरसा मुंडा का जीवन राष्ट्रप्रेम, सामाजिक न्याय और जनजातीय समाज के उत्थान का प्रतीक है। इस साइक्लोथॉन के माध्यम से युवा पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान की स्मृतियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी इस यात्रा के जरिए प्रसार होगा।

मंत्री संजय सेठ ने टीम के सदस्यों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारियों ने साइक्लोथॉन के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और दैनिक कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया गया कि नई दिल्ली पहुंचने पर साइक्लोथॉन दल का भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

Tags: Santosh Kumar Gangwar , Bharatiya Janata Party , BJP , Sanjay Seth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD