Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत, फिट इंडिया के संकल्प के साथ युवाओं को मिलेगा नया मंच

10 खेलों में 2898 खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सहभागिता, केंद्रीय मंत्री एवं सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने किया खेल उत्सव का आगाज

Rao Inderjit Singh, Rao Inderjeet Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 15:15 IST

युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे जीवन-मूल्यों से जोड़ते हुए खेल संस्कृति को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आज गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। गुरुग्राम सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने इस तीन दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री के आगमन पर डीसी गुरुग्राम अजय कुमार ने उनका स्वागत किया। महोत्सव के शुभारंभ समारोह में पटौदी से विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, गुरुग्राम से विधायक श्री मुकेश शर्मा, बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार तथा कोसली से विधायक श्री अनिल यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

खेलों के माध्यम से विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहे युवा : राव इंद्रजीत सिंह

शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि स्वस्थ, सक्षम और ऊर्जावान युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव रख सकते हैं तथा सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन स्थानीय खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें भविष्य की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने का सुनहरा मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि खेलों में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि अनुशासन ही खिलाड़ी को कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य तक पहुँचने की क्षमता प्रदान करता है।

राव ने कहा, गुरुग्राम सहित दक्षिण हरियाणा को फिर बनाएंगे खेलों की पहचान

राव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मिलने वाली खेल उपलब्धियों में हरियाणा के खिलाड़ियों का लगभग 40 प्रतिशत योगदान है, जिस पर पूरे प्रदेश को गर्व है। हरियाणा के खिलाड़ी देश का ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं और आज पूरे देश की नजर हरियाणा की खेल प्रतिभाओं पर है। उन्होंने कहा कि भले ही सभी प्रतिभागी विजेता न बन पाएं, लेकिन खेल भावना, मेहनत और अनुशासन ही सबसे बड़ी जीत होती है। राव ने कहा कि एक समय गुरुग्राम की पहचान खेलों के क्षेत्र में अलग मुकाम रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से गुरुग्राम सहित दक्षिण हरियाणा की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी की पहल से खेल संस्कृति को मिला नया विस्तार

राव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में खेलों को नई दिशा और पहचान मिली है। खेलो इंडिया अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट तथा पारंपरिक एवं स्वदेशी खेलों के संरक्षण को प्रोत्साहन देकर सरकार ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि स्वस्थ युवा ही विकसित भारत का आधार हैं। ऐसे प्रयास न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रहे हैं, बल्कि स्वस्थ, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण में भी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मान

महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में रेवाड़ी के अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गुरुग्राम के अवनीश एवं आदेश ने क्रमशः तृतीय और द्वितीय स्थान हासिल किया। केंद्रीय मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इन स्थानों पर होंगी प्रतियोगिताएं

महोत्सव के तहत तीनों जिलों में खेल प्रतियोगताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, गुरुग्राम में एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग, रेवाड़ी में राव तुलाराम खेल स्टेडियम में कबड्डी (एनएस) एवं फुटबॉल, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम सिविल लाइन गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक एवं हॉकी, जबकि डीएवी पुलिस लाइन नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर डीसी अजय कुमार, डीसीपी (ईस्ट) डॉ गौरव राजपुरोहित, एसीपी अमित भाटिया सहित  अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

10 खेल स्पर्धाओं में 2898 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमखम, 29 दिसंबर को होगा समापन

इस आयोजन के तहत 10 खेल स्पर्धाओं नामतः एथलेटिक्स, कबड्डी (एनएस), फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, जूडो और जिम्नास्टिक में गुरुग्राम, रेवाड़ी और नूंह जिलों से आए 2898 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। सांसद खेल महोत्सव का समापन 29 दिसंबर को ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में किया जाएगा।

 

Tags: Rao Inderjit Singh , Rao Inderjeet Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD