Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नेट मीटरिंग एवं सौर ऊर्जा साझाकरण के लिए सीसीए पंजाब टेलीकॉम सर्किल ने सीपीडीएल चंडीगढ़ के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

Controller of Communications Accounts, CCA, Punjab Telecom Circle, Chandigarh Power Distribution Ltd, CPDL, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 18:57 IST

संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग के अधीन नियंत्रक संचार लेखा (सीसीए), पंजाब टेलीकॉम सर्किल कार्यालय द्वारा नेट मीटरिंग एवं सौर ऊर्जा साझाकरण हेतु चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग के अधीन नियंत्रक संचार लेखा (सीसीए), पंजाब टेलीकॉम सर्किल का कार्यालय, जिसका मुख्यालय चंडीगढ़ में स्थित है, पंजाब राज्य के लिए नोडल कार्यालय के रूप में कार्यरत है।

नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत, सीसीए पंजाब के कार्यालय ने आज चंडीगढ़ में चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) के साथ नेट मीटरिंग के साथ सौर ऊर्जा साझाकरण हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। श्री वी. एन. टंडन, नियंत्रक संचार लेखा, पंजाब ने इस अवसर पर  संबोधित करते हुए बताया कि सीसीए कार्यालय शीघ्र ही 50 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने जा रहा है। 

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि संयंत्र से उत्पन्न अप्रयुक्त सौर ऊर्जा को नेट मीटरिंग के माध्यम से चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड को आपूर्ति किया जाएगा। यह पहल न केवल कार्यालय के मासिक विद्युत व्यय में कमी लाने में सहायक होगी, बल्कि अतिरिक्त सौर ऊर्जा के विक्रय से कार्यालय के लिए अतिरिक्त राजस्व सृजन का माध्यम भी बनेगी। 

इसके साथ ही यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक योगदान सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आज का यह समझौता ज्ञापन समारोह एक महत्वपूर्ण कदम है,  यह नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देने केभारत सरकार के दृष्टिकोण को और अधिक सशक्त बनाता है।

इस अवसर पर डॉ. मनदीप सिंह, संयुक्त नियंत्रक ने इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सीसीए पंजाब, चंडीगढ़ का कार्यालय भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के उन प्रारंभिक सीसीए कार्यालयों में से एक है, जिसने इस प्रकार की पहल की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हरित ऊर्जा एवं सतत विकास को अपनाने के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

इस अवसर पर चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के निदेशक श्री अरुण कुमार वर्मा ने सीसीए पंजाब को इस पहल के लिए बधाई दी तथा इस परियोजना में पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।

 

Tags: Controller of Communications Accounts , CCA , Punjab Telecom Circle , Chandigarh Power Distribution Ltd , CPDL , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD