Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंत्योदय एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अटल कैंटीन ऐतिहासिक पहल : रविन्द्र इन्द्राज

Ravinder Indraj Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 13:31 IST

अंत्योदय संकल्प की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर गुरुवार को दिल्लीवासियों को अटल कैंटीन का उपहार मिला है। यह अटल कैंटीन गरीब, मजदूर एवं निम्न आय वर्ग के पोषण और जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। 

यह बात दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने गुरुवार को बवाना के ए-ब्लॉक एसआरएस/ जे जे कॉलोनी एवं सी-ब्लॉक, शाहबाद डेयरी में स्थानीय निवासियों के साथ अटल कैंटीन के शुभारम्भ के अवसर पर कही। समाज कल्याण मंत्री ने अटल कैंटीन में स्वयं भोजन परोसते हुए भोजन की गुणवत्ता परखी और भोजन कर रहे लोगों से फीडबैक भी लिया। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के स्पष्ट निर्देश हैं कि भोजन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। पांच रुपये की थाली में भरपूर पोषण सुनिश्चित किया जाए और इस पर निरंतर निगरानी रखी जाए। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री ने ठंड से बचाव के लिए गरीब परिवारों को कंबल का वितरण भी किया। 

उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि दिल्ली सरकार गरीब परिवारों, मजदूरों एवं निम्न आय वर्ग के शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण का समग्र रूप से ध्यान रख रही है। सरकार स्कूलों में बेहतर शिक्षा, आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा, आरोग्य मंदिरों में निःशुल्क दवा एवं जांच, पोषण किट के वितरण के साथ-साथ अब अटल कैंटीन के माध्यम से सस्ता और पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध करा रही है।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार अटल जी और डॉ. अम्बेडकर जी के सपनों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि तीन बार देश का नेतृत्व करने के साथ-साथ अटल जी ने भारत को 21वीं सदी के लिए तैयार करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। 

उनके नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी सड़क परियोजनाओं में से एक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू हुई, भारत पहली बार एक पूर्ण विकसित परमाणु शक्ति संपन्न देश बना, टेलिकॉम क्रांति और इंटरनेट के जरिये डिजिटल भारत की आधारशिला रखी गई एवं शिक्षा को मूल अधिकार बनाया गया। पूर्व पीएम ने संसद में राजनीतिक शुचिता की ऐसी लकीर खींची जो हमेशा पक्ष और विपक्ष को संसदीय व्यवहार की प्रेरणा देती रहेगी।

 

Tags: Ravinder Indraj Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD