Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

'पहले तुम मेरी क्रश थीं, फिर गर्लफ्रेंड, और फिर...', पत्नी माना को लेकर सुनील शेट्टी ने जाहिर किए जज्बात

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Sunil Shetty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 13:12 IST

बॉलीवुड में कई कपल्स ऐसे हैं, जो फैंस के लिए प्रेरणादायक हैं और लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। इन्हीं कपल्स में से एक हैं सुनील शेट्टी और माना शेट्टी। दोनों 1991 में शादी के बंधन में बंधे और गुरुवार को शादी की 43वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेता ने पत्नी माना के लिए प्यार भरा पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते और भावनाओं को बेहद सुंदर तरीके से पेश किया। 

गुरुवार को सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी माना और पोती एवारा विपुला राहुल के साथ एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की। इस फोटो के साथ उन्होंने एक लंबा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने माना को सालगिरह की बधाई दी और बताया कि उनका रिश्ता कैसे समय के साथ बदलता गया। उन्होंने लिखा, ''पहले तुम मेरी क्रश थीं, फिर गर्लफ्रेंड और फिर पत्नी बन गई। 

अब मां और नानी हो। सालगिरह मुबारक हो।'' सुनील शेट्टी का बॉलीवुड करियर शानदार रहा। उन्होंने कई शानदार फिल्में दीं, जिनमें 'मोहरा', 'बॉर्डर', 'जानी दुश्मन', 'गोपी-किशन', 'हेरा फेरी', और 'धड़कन' जैसी फिल्में आज भी दर्शकों के बीच याद की जाती हैं। एक्टिंग के अलावा, सुनील शेट्टी ने बिजनेस में भी अपनी पहचान बनाई। 

वह फिटनेस, होटल इंडस्ट्री, और रियल एस्टेट में सफल उद्यमी हैं।  फिटनेस के मामले में भी वह आज के समय के अभिनेताओं को टक्कर देते हैं। वह हमेशा संतुलित और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं। वहीं, माना शेट्टी, जो पहले मॉडल रही हैं, ने भी अलग पहचान बनाई। वह एक सफल इंटीरियर डिजाइनर और बिजनेसवुमन हैं। 

उन्होंने आर हाउस नामक लग्जरी फर्नीचर और इंटीरियर डिजाइन कंपनी की स्थापना की, जो बेहतरीन डिजाइन और उच्च गुणवत्ता के लिए जानी जाती है। इसके अलावा, माना शेट्टी समाज सेवा में भी सक्रिय हैं। वह गरीब बच्चों और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करती हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sunil Shetty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD