Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नागपुर में 'अटल दौड़' का आयोजन, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport and Highways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 18:11 IST

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर महाराष्ट्र के नागपुर में 'अटल दौड़-2025' का आयोजन किया गया। 'सांसद खेल महोत्सव' के तहत आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी हिस्सा लिया।

नितिन गडकरी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित 'अटल दौड़-2025' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति को जगाने के लिए 'अटल' नाम से इस दौड़ का आयोजन किया गया। 

विशेष रूप से बड़ी संख्या में जिन भाई-बहनों ने इसमें प्रतिभागिता की है, उन्हें मैं शुभकामनाएं देता हूं। नितिन गडकरी ने कहा, "अटल बिहारी वाजपेयी हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मशताब्दी के इस साल में निश्चित तौर पर भारत के भविष्य को लेकर उनकी जो संकल्पना थी, उसे पूरा करना ही उनके लिए सही श्रद्धांजलि है।"

उन्होंने कहा कि अटलजी विशाल हृदय वाले असामान्य नेता थे। विशेष रूप से उन्होंने अपना जीवन इस देश के लिए समर्पित किया। उनका कार्य, कर्तव्य और वक्तव्य ऐसा था कि आज भी देश-दुनिया में उन्हें याद किया जाता है। उनकी स्मृतियां राष्ट्र निर्माण के लिए हम सभी को प्रेरणा देती रहेंगी।

इस अवसर पर नितिन गडकरी ने देश और प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "क्रिसमस भी हमारे लिए बहुत ही आनंद और अभिमान का विषय है। मैं सभी भाई-बहनों को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और शुभेच्छा देता हूं।"

भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने बताया कि 'सांसद खेल महोत्सव' के तहत अटल विश्वास रन का आयोजन किया गया, जिसमें चार कैटेगरी में एथलीट ने हिस्सा लिया। महिला और पुरुष की अलग-अलग दौड़ का आयोजन किया गया। इसके अलावा, अंडर-16 की दौड़ भी कराई गई।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर सालभर कार्यक्रम होंगे। इसी के तहत एक छोटी शुरुआत की गई है।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport and Highways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD