Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

मुकेश अग्निहोत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

धावकों का बढ़ाया उत्साह

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 15:20 IST

कांगड़ा कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित मैराथन को हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने साई स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया। मैराथन के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने मैराथन धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा कार्निवाल न केवल जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि खेल एवं स्वास्थ्य से जुड़े आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है। 

उप मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। मैराथन के दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा, यातायात तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैराथन साई स्टेडियम से सर्किट हाउस, कोतवाली बाजार, खनियारा, रक्कड, दाडी होते हुए वापिस साई स्टेडियम में समाप्त हुई।

मैराथन के दौरान धावकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे रूट पर जगह-जगह शहरवासियों ने धावकों का उत्साह बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि इस मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों से आए धावकों ने भी भाग लिया, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली और कांगड़ा कार्निवाल की गरिमा और बढ़ी।

इस अवसर उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, मेयर नगर निगम मेयर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेम राज बैरवा, आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD