Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

दिल्ली मेट्रो के शानदार 23 साल: तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल ने दिखाई थी हरी झंडी, 40 प्रतिशत बिजली खुद बनाती है मेट्रो

Atal Bihari Vajpayee, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:14 IST

दिल्ली-एनसीआर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करने वाले लोगों की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो के बुधवार को 23 साल पूरे हो गए। 24 दिसंबर 2002 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रेड लाइन पर शाहदरा से तीस हजारी के बीच पहली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 

यह मेट्रो दिल्ली के परिवहन इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई है। इस पहली ट्रेन ने अपनी रेवेन्यू सर्विस की शुरुआत की। उसी दिन से न केवल दिल्ली मेट्रो, बल्कि भारत के सबसे सफल और भरोसेमंद मास ट्रांसपोर्ट सिस्टम की यात्रा भी शुरू हुई। दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर चलने वाली यह पहली ट्रेन आज भी बड़े ट्रेन बेड़े में अपनी खास पहचान रखती है। 

इसे समय-समय पर वैश्विक मानकों के अनुरूप अपग्रेड किया गया है, जिससे यह आधुनिक और सुरक्षित बनी रहे। शुरुआत में इस ट्रेन में चार कोच थे, लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए 2014 में कोचों की संख्या छह और फिर 2023 में इसे बढ़ाकर आठ कर दिया गया।

2002 से लगातार सेवा में रही इस ट्रेन ने अब तक लगभग 2.9 मिलियन किलोमीटर की दूरी तय की है। इस दौरान करीब 2.4 मिलियन बार दरवाजों का संचालन हुआ और 60 मिलियन से अधिक यात्रियों ने सुरक्षित यात्रा की। चार कोच वाली इस ट्रेन की शुरुआती लागत लगभग 24 करोड़ रुपए थी।

इस ट्रेन के एडवांस्ड प्रोपल्शन सिस्टम ने रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के माध्यम से इस्तेमाल होने वाली कुल बिजली का लगभग 40 प्रतिशत पुनः उत्पन्न कर कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब तक डीएमआरसी की मेंटेनेंस टीम द्वारा इसके दो बड़े ओवरहॉल किए जा चुके हैं, जिनकी बदौलत यह न्यूनतम 40,000 किलोमीटर की कॉन्ट्रैक्ट शर्त के मुकाबले 85,000 किलोमीटर का एमडीबीएफ बनाए रखने में सफल रही है।

2024 में इसके मिड-लाइफ रिहैबिलिटेशन के तहत आधुनिक आईपी आधारित सीसीटीवी, एकीकृत यात्री आपातकालीन अलार्म, एलसीडी डायनामिक रूट मैप, फायर डिटेक्शन सिस्टम, डोर और रिले पैनल मरम्मत, मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग सॉकेट और नई रीपेंटिंग जैसे कई अहम अपग्रेड किए गए।

इसी के साथ कुछ ही समय में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क लंबाई के मामले में दुनिया के टॉप-5 शहरों में शामिल हो जाएगी। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के सामान की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए सभी बैगेज एक्सरे मशीनों पर कैमरे लगाने का काम भी नए साल में पूरा हो जाएगा।

 

Tags: Atal Bihari Vajpayee , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD