Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

किरण भड़ाना ने विभागों को समयबद्ध एवं समन्वित कार्ययोजना लागू करने के दिए निर्देश

जिले में शीतकालीन तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Kiran Bhadana, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Lahaul Spiti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 12:48 IST

जिले में आगामी शीत ऋतु के दौरान संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों के संदर्भ में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष किरण भड़ाना ने की।

बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों से सर्दियों के दौरान सड़क संपर्क, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं तथा संचार व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समय रहते आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी भी वर्फबारी के समय पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में मशीनरी, आवश्यक उपकरणों और मानव संसाधन की पूर्व तैनाती सुनिंिश्चत करने पर बल दिया। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाओं की तत्परता तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। 

उन्होंने लोनिवि व सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को स्नों फाल से बंद होने बाली सड़कों को तुरंत बहाल करने के लिए आवश्यक तैयारियां रखने को कहा। उन्होंने इन दोनों विभागों को आवश्यक मशीनरी की सूची आपस में साझा करने सहित उपमण्ड़लाधिकारियों को देने के लिए कहा। 

उन्होंने जल शक्ति विभाग को सर्दियों के समय आवश्यक पेय जल आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने हेतु जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग को थिरोट पॉवर हाउस के रिजरवायर की डिसिलटिंग के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि बर्फभारी के समय मनाली से विद्युत आपूर्ति ना होने पर घाटी में बिजली की समस्या ना हो। 

उन्होंने काजा उपमण्डल में दो मेगा वाट के सोलर पॉवर प्लांट की वर्तमान स्थ्तिि के बारे में चर्चा की और बचे हुए कार्य को बर्फभारी से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि काजा उपमण्डल में शीत ऋतु के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को जिला की सभी पंचायतों में एमरजेंसी रिसपोंस सेंटर बनाने सहित इनमें से दस केंद्रों को रिलिफ शेल्टर के रूप में घोषित करने के लिए कहा। 

 स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों  ने बैठक में बताया कि शीत ऋतु की आवश्यकता के अनुसार आवश्यक दवाईयों की खरीद कर ली गई है तथा विभिन्न स्वस्थय संस्थानों में इनका वितरण कर दिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिला में फयूल वुड (वालन लकड़ी) का वितरण कर दिया गया है। उन्होंने जिला प्रबंधन प्राधिकरण व उपमण्डल अधिकारियों सहित सीमा सड़क संगठन  को निर्देश दिए कि उनके पास जो साटेलाइट फोन सक्रिय हालत में रहे। 

ताकि आपदा के समय  आवश्यक संचार व्यवस्था बनी रहे। इसके अतिरिक्त बैठक में सिस्सु क्षेत्र में बर्फभारी के दौरान वाहनों के फसने, पागल नाला के पास यातायात व्यवस्था, अग्निशमन वाहनों के लिए जल व्यवस्था, एमरजेंसी रिसपोंस सेंटर के लिए इक्यूपमेंट खरीदने, पटसेऊ में लोनिवि के विश्राम गृह को रेस्कयू सेंटर के रूप में नोटिफाई करने, कुतों के वैक्सीनेशन, मोबाइल टॉवर के लिए  आवश्यक ईंधन भंडारण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में सीमा सड़क संगठन, जिला स्तर के सभी विभागों के जिला अधिकारी  उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की।

 

Tags: Kiran Bhadana , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Lahaul Spiti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD