Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

कार्निवल के रंगों में सराबोर हुआ धर्मशाला

भव्य शोभा यात्रा से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया कार्निवल का शुभारंभ

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 10:53 IST

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य शोभा यात्रा के साथ कांगड़ा कार्निवाल का औपचारिक शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर वातावरण देखने को मिला।

शोभा यात्रा में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए अनेक सांस्कृतिक दलों ने सहभागिता की। पारंपरिक लोकनृत्य, वाद्य यंत्रों की मधुर धुनें, रंग-बिरंगी झांकियां और आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा ने दर्शकों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से पुलिस मैदान तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल दर्शन गैलरी का भी शुभारंभ किया। गौरतलब है कि 31 दिसंबर तक चलने वाले कांगड़ा कार्निवाल के दौरान प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए फुटबाॅल प्रतियोगिता, प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास हेतु मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से साइकिल राइड तथा युवाओं को आकर्षित करने वाले लाइफस्टाइल इवेंट्स भी शामिल हैं।

कार्निवाल में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और पर्यटकों की बड़ी सहभागिता से पूरे क्षेत्र में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर मेयर नगर निगम नीनू शर्मा, उप महापौर तेजिंदर कौर, पूर्व महापौर   देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेम राज बैरवा, आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, एसडीएम मोहित रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD