Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला विंटर कार्निवाल का किया शुभारम्भ

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Anirudh Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 10:41 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज रिज शिमला में नगर निगम शिमला द्वारा आयोजित शिमला विंटर कार्निवाल का शुभारम्भ किया। उन्होंने सांस्कृतिक परेड को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांस्कृतिक परेड मंे सभी जिला के सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गेयटी में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी और टाउन हाल के समीप महानाटी और होम गार्ड इंटर बटालियन बैंड प्रतिस्पर्धा का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम के साथ आयोजित कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्निवाल के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से संवाद भी किया और उनके अनुभव जाने। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आने वाले पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल की शांत वादियां और शुद्ध हवा से उन्हें निश्चित रूप से आनंद के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य की अनुभूति भी प्राप्त होगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटक मेहमानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने अभूतपूर्व सौंदर्य से नवाजा है। प्रदेश की मनोरम वादियां हर वर्ष करोड़ों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। 

प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जहां आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है वहीं प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष पहल की जा रही है। विंटर कार्निवाल शिमला के माध्यम से पर्यटकों को पहाड़ों की रानी शिमला में आकर्षण के विभिन्न आयाम उपलब्ध करवाये गए हैं। 

इसी तरह धर्मशाला में कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की आर्थिकी को संबल मिलता है। पर्यटकों के आवागमन में हर वर्ष बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाओं को देखते हुए नई संशोधित ईको टूरिज्म नीति अधिसूचित की गई है। 

इसके तहत वन विभाग द्वारा 11 ईको टूरिज्म स्थलों का आवंटन कर दिया गया है और 27 अन्य स्थलों के आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वर्ष, 2023 से नवम्बर, 2025 तक लगभग 6 करोड़ रुपये विभिन्न ईको-टूरिज्म गतिविधियों से अर्जित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि होम-स्टे को प्रोत्साहित करने के लिए होम-स्टे के लिए ब्याज पर अनुदान योजना आरम्भ की गई है। होम-स्टे पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल आरम्भ किया गया है। पर्यटन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद का गठन किया गया है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ.(कर्नल)धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, एआईसीसी के सचिव विदित चौधरी, विधायक हरीश जनारथा व विवेक शर्मा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर ऊमा कौशल, उपाध्यक्ष राज्य वन विकास निगम केहर सिंह खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी व अभिषेक त्रिवेदी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, नगर निगम के पार्षद और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Anirudh Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD