Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नीरज चोपड़ा से मिले नरेंद्र मोदी, जानिए किस मुद्दे पर हुई बातचीत?

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Neeraj Chopra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 17:16 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और उनकी वाइफ हिमानी मोर से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मंगलवार सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात की।

हमारी खेल समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई।" जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2020 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रचा था। इसके बाद 2023 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड और 2024 में पेरिस ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के सम्मान में नीरज चोपड़ा को इस वर्ष प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि प्रदान की गई थी।

नीरज चोपड़ा मई 2016 में भारतीय सेना की 4 राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में बतौर नायब सूबेदार शामिल हुए थे। इससे पहले नीरज चोपड़ा को पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड, परम विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। 2025 सीजन में, चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग और बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा क्लासिक सहित चार प्रतियोगिताएं अपने नाम कीं। 

उन्होंने मई में इतिहास रचा। वह किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 90 मीटर की दूरी पार करने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में अपनी तीसरी कोशिश में 90.23 मीटर का शानदार थ्रो किया। उस समय पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए उनकी तारीफ की थी। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का पल बताया था।

नीरज चोपड़ा ने 25 जनवरी 2025 को हिमानी मोर से शादी रचाई थी। हरियाणा के लारसौली में जन्मीं हिमानी मोर एक टेनिस खिलाड़ी रही हैं। उनके शादी समारोह में कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। खुद नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Neeraj Chopra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD