Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले

 

सपना चौधरी ने 'जले-3 बलमा' की सफलता पर लुटाया प्यार, वीडियो शेयर कर फैंस का जताया आभार

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Sapna Choudhary, Jale 3 Balma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 17:10 IST

हरियाणा की मशहूर कलाकार और डांसर सपना चौधरी अपने धमाकेदार डांस और गानों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में उनका गाना 'जले-3 बलमा' रिलीज हुआ था। इस गाने को प्रशंसकों ने खूब सराहा है। गाने की लोकप्रियता देखते हुए सपना चौधरी ने अपने प्रशंसकों का दिल से आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे 'जले-3 बलमा' गाने के बोल पर लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव और अदाएं गाने के बोल से बिल्कुल मैच कर रही हैं। फैंस को भी ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। पोस्ट कर सपना ने लिखा, "'जले 3' को इतना प्यार देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। 

गाना हमारा नहीं, आपका है और आपका ही रहेगा। सुनिए और गाने को अपनापन दीजिए।" लोकप्रिय गाने को शिवा चौधरी ने अपनी आवाज से सजाया है और लिरिक्स दीपक डबलानिया ने लिखे हैं। जबकि, शिवा चौधरी ने ही गाने को कंपोज किया है। यह गाना सपना चौधरी की लोकप्रिय सीरीज 'जले' का तीसरा पार्ट है। 

इससे पहले 'जले' और 'जले-2' रिलीज किए गए थे, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था। वहीं, गाने में सपना की देसी अदा और हरियाणवी स्वैग दर्शकों को लुभा रहा है। सपना चौधरी हरियाणवी संगीत और डांस की दुनिया में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे स्टेज शो से लेकर सोशल मीडिया तक मौजूदगी रखती हैं। उनके गाने न केवल हरियाणा बल्कि भारत में भी लोकप्रियता हासिल करते हैं।

जल्द ही सपना की बायोपिक 'मैडम सपना' रिलीज होने वाली है। मशहूर निर्देशक महेश भट्ट सपना चौधरी की संघर्ष भरी जिंदगी को पर्दे पर दिखाएंगे। दिलचस्प बात ये है कि इस बायोपिक में सपना चौधरी अपना रोल प्ले नहीं कर रही हैं, बल्कि एक नई एक्ट्रेस को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, बायोपिक साल 2026 में रिलीज हो सकती है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Sapna Choudhary , Jale 3 Balma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD