Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

रामनगर में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय और सिम्बल खोड़ा में जन समुदाय केंद्र लोकार्पित

आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया उद्घाटन

Yadvinder Goma, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचरुखी , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 15:42 IST

आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने पंचरुखी के रामनगर में आज कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं शिकायत निवारण कक्ष को लोकार्पित किया। भवन के निर्माण में करीब 25 लाख रुपए की लागत आई है। इसके साथ ही उन्होंने सिम्बल खोला पंचायत में 5 लाख रुपए की लागत से तैयार जन सेवा केंद्र का भी उद्घाटन किया।

लोकार्पण अवसर पर मंत्री ने स्थानीय लोगों को बधाई दी। उद्घाटन के पश्चात सिम्बल खोला पंचायत घर के पास जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या से परिचित हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने प्राथमिकता के तौर पर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने और हर मांग पर गौर करने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया। मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जरूरत के अनुसार टटैहल के समीप करीब 5 करोड़ की लागत से सब्जी मंडी का निर्माण किया जाएगा। करीब 13 पंचायतों के लोगों के लिए 6 माह के भीतर नई पेयजल योजना बनकर तैयार करवाई जा रही है। 

उन्होंने क्षेत्र के जख बाबा मंदिर के लिए द्वार तैयार करने का आश्वासन भी दिया और शहीद वीरेंद्र कुमार मिन्हास के घर के पास द्वार और रास्ते निर्माण करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने सिम्बल खोला या टिक्कर में उचित स्थान पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का भी आश्वासन दिया और इस संबंध में उचित कार्रवाई की बात कही।कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत व स्म्मान किया। 

इस अवसर पर बीडीओ सिकंदर कुमार, अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड मनोज मिन्हास, एसडीओ प्रीतम चंद, स्थानीय प्रधान देवेंद्र मिन्हा, उप प्रधान राजन कुमार, कांग्रेस नेता सुरेश ठाकुर, विजय कुमार, विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधिगण  और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Yadvinder Goma , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD