Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

'बहुत दर्द होता था, शरीर टूटा हुआ लगता था', कैंसर इलाज के सफर को याद कर भावुक हुईं हिना खान

Hina Khan, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 18:39 IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बिग बॉस 11' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज से घर-घर में पहचानी जाने वाली हिना खान ने हमेशा अपने काम और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। इस बीच उन्होंने अभिनेत्री सोहा अली खान के पॉडकास्ट 'ऑल अबाउट हर' में जिंदगी की चुनौती और संघर्ष भरे पलों के बारे में खुलकर बात की। ये पल उनके कैंसर के इलाज से जुड़े हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि मुश्किल समय में सकारात्मक होना और जीवन के छोटे-छोटे पलों का आनंद लेना कितना जरूरी होता है। हिना खान ने कहा, "कीमोथेरेपी के दौरान अच्छे और बुरे दोनों दिन आए। इलाज के हर सेशन में जिंदगी का अनुभव अलग था। मैं हर तीन हफ्ते में कीमोथेरेपी लेती थी। पहले हफ्ते में मुझे बहुत दर्द होता था और शरीर टूटा हुआ सा महसूस होता था। 

नर्व्स में तेज दर्द होता था, और यह उनके लिए सबसे कठिन था।" उन्होंने कहा, ''इसके बाद आने वाले दो हफ्ते मेरे लिए राहत और जीवन का आनंद लेने का समय होता था। इस दौरान मैं ट्रैवल करती, अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताती, और पूरी तरह से जिंदगी जीने की कोशिश करती।'' जब सोहा ने उनसे उनके कैंसर अनुभव के बारे में पूछा, तो हिना ने बताया कि वह समय बेहद चुनौतीपूर्ण था। 

उन्होंने कहा, "हर मरीज को कीमोथेरेपी के बीच कुछ हफ्तों का समय दिया जाता है ताकि शरीर को आराम और सुधार का मौका मिल सके। यह समय एक से तीन हफ्ते तक हो सकता है, जो मरीज की स्थिति और डॉक्टर की सलाह पर निर्भर करता है।" हिना ने कहा, ''मेरे मामले में हर तीन हफ्ते में कीमोथेरेपी होती थी, और पहले हफ्ते में दर्द भयानक होता था। 

मैं इस कठिन समय में खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करती थी।'' हिना ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, ''जीवन में दृष्टिकोण बहुत मायने रखता है। जब जीवन के किसी हिस्से में कठिनाई आती है, तो बाकी समय का भरपूर उपयोग करना चाहिए। लोग अक्सर बीमारी या किसी बड़ी चुनौती का सामना करते ही सोच लेते हैं कि उनकी जिंदगी खत्म हो गई, लेकिन यह सही नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''मैंने महसूस किया कि मुश्किल समय के बीच भी जीवन में अच्छे दिन होते हैं। जब आप अपने प्रियजनों के साथ रहते हैं और प्यार महसूस करते हैं, तो खुशी अपनेआप मिलने लगती है। मुश्किल समय में धैर्य, उम्मीद और सकारात्मक सोच ही हमें आगे बढ़ाती है।''

 

Tags: Hina Khan , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD