Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

डेवोन कॉनवे ने रचा इतिहास, एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बने

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman, Bowler, Devon Conway, Tom Latham
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बे ओवल , 21 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 13:55 IST

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट मैच की एक पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में डेवोन कॉनवे ने दोहरा शतक लगाया था। 

कॉनवे ने 367 गेंद पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका दूसरा दोहरा शतक था। दूसरी पारी में भी डेवोन कॉनवे ने 139 गेंद पर 8 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 100 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट मैच की एक पारी में दोहरा शतक और एक पारी में शतक लगाने वाले डेवोन कॉनवे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने की उपलब्धि जीएम टर्नर (1974 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ), जीपी होवार्थ (1978 में इंग्लैंड के खिलाफ), एएच जोंस (1991 में श्रीलंका के खिलाफ), पीटर फुल्टन (2013 में इंग्लैंड के खिलाफ), केन विलियमसन (2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ), डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम (2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ) हासिल की है। 

टॉम लैथम ने भी इसी मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। लैथम ने पहली पारी में 137 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 101 रन बनाए। डेवोन कॉनवे और लैथम ने इस टेस्ट की पहली पारी में पहले विकेट के लिए 323 रन की साझेदारी की थी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। 

कॉन्वे और लैथम ने भारत के रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित और मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 में पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की थी। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के आदिल अली और शान मसूद हैं। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ 2019 में 278 रन की साझेदारी की थी। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman , Bowler , Devon Conway , Tom Latham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD