Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डेवोन कोनवे और टॉम लैथम की जोड़ी ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ ऐसा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman, Bowler, Devon Conway, Tom Latham
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बे ओवल , 21 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 13:49 IST

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कोनवे ने इतिहास रच दिया है। लैथम और कोनवे की जोड़ी ऐसी पहली जोड़ी बन गई है जिसमें दोनों ही बल्लेबाजों ने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है। बे ओवल में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। रविवार का दिन टेस्ट का चौथा दिन था। 

यह दिन टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हो गया। डेवोन कोनवे और टॉम लैथम की जोड़ी ने न्यूजीलैंड की तरफ से दूसरी पारी में शतक लगाया। लैथम 130 गेंद पर 101 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोनवे 139 गेंद पर 100 रन बनाकर आउट हुए। दोनों बल्लेबाजों ने पहली पारी में भी शतक लगाया था। लैथम ने 246 गेंदों पर 137 और डेवोन कोनवे ने 367 गेंदों पर 227 रन की पारी खेली थी। 

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी टीम के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने दोनों ही पारियों में शतक लगाया। डेवन कोनवे एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बने। टेस्ट की पहली पारी में लैथम और कोनवे ने पहले विकेट के लिए 323 रन की साझेदारी की थी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में यह सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। 

कॉन्वे और लैथम ने भारत के रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित और मयंक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 में पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की थी। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के आदिल अली और शान मसूद हैं। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ 2019 में 278 रन की साझेदारी की थी। 

न्यूजीलैंड के लिए एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने की उपलब्धि जीएम टर्नर (1974 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ), जीपी होवार्थ (1978 में इंग्लैंड के खिलाफ), एएच जोंस (1991 में श्रीलंका के खिलाफ), पीटर फुल्टन (2013 में इंग्लैंड के खिलाफ), केन विलियमसन (2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ), डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम (2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ) हासिल की है। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman , Bowler , Devon Conway , Tom Latham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD