Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सिंहावलोकन 2025 : टेस्ट क्रिकेट में भारत के पांच सफल बल्लेबाज, शुभमन गिल शीर्ष पर

Shubman Gill, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 13:41 IST

साल 2025 टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बेहद अहम था। इस साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बनी। भारतीय टीम के परिप्रेक्ष्य में देखें तो, रोहित शर्मा और विराट कोहली का टेस्ट से संन्यास बड़ी घटना थी। इन दोनों के बिना भारतीय टीम ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रा कराई। 

इसके लिए युवा भारतीय टीम की सराहना बनती है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमें निश्चित रूप से घरेलू टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा की कमी निश्चित रूप से खली, लेकिन अब युवाओं को ही भारतीय टीम को आगे ले जाना होगा। आइए जानते हैं कि साल 2025 में भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में किन 5 बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए।  

शुभमन गिल साल 2025 में न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 9 टेस्ट की 16 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 5 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से उन्होंने 983 रन बनाए हैं।  शुभमन गिल के बाद केएल राहुल का नंबर है। टेस्ट क्रिकेट में न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया में राहुल का स्थान दूसरा है।

राहुल ने 10 टेस्ट की 19 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 813 रन बनाए हैं। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भारत की तरफ से तीसरे और ओवरऑल चौथे सफल बल्लेबाज हैं। जडेजा ने 10 टेस्ट की 17 पारियों में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 764 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल भारत की तरफ से चौथे और ओवरऑल छठे सफल टेस्ट बल्लेबाज हैं। 

बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 10 मैचों की 19 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 745 रन बनाए हैं। साल 2025 में भारत के पांचवें सफल बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं। इस विकेटकीपर ने 7 मैचों की 13 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए 629 रन बनाए हैं। ओवरऑल लिस्ट में वह 13वें स्थान पर हैं। 

 

Tags: Shubman Gill , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD