Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

भारत हिंदू राष्ट्र, संघ कार्य के लिए अगला जन्म भी लूंगा : मोहन भागवत

Mohan Bhagwat, BJP, Bharatiya Janata Party, RSS Supremo, Rashtriya Swayamsevak Sangh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 21 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 13:36 IST

कोलकाता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में थोड़े में ही हिंदुत्व को बता दिया गया है। हिंदू शब्द उसमें नहीं है, लेकिन सभी उपासनाओं को स्वतंत्रता है। न्याय है, स्वतंत्रता है, समानता है, ये सब कहां से आया है? उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का कहना था कि यह मैंने फ्रांस से नहीं लिया है, बल्कि गीता सागर बुद्ध से लिया है। 

संसद में अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि बंधु भाव यही धर्म है। भागवत ने पूछा कि धर्म पर आधारित संविधान किसकी विशेषता है? यह हिंदू राष्ट्र की विशेषता है। हिंदू शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया, लेकिन स्वभाव से सभी वही थे, इसकी छाया उनके निर्माण में दिखाई देती है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू राष्ट्र बहुत पुराना है। 

सूर्य पूर्व में उगता है, लेकिन कब से उगता है, यह पता नहीं। अब इसके लिए भी संविधान की मंजूरी चाहिए क्या? हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है। भारत को मातृभूमि मानने वाला, भारतीय संस्कृति में श्रद्धा रखने वाला और भारतीय पूर्वजों का गौरव मन में रखने वाला एक भी व्यक्ति जब तक हिंदुस्तान की धरती पर जीवित है, तब तक भारत हिंदू राष्ट्र रहेगा।

उन्होंने कहा कि अगर संसद के मन में आया कि हिंदू राष्ट्र शब्द जोड़ना चाहिए तो जोड़ेंगे, और अगर नहीं डालेंगे तो भी ठीक है। उस शब्द से कोई मतलब नहीं है। हम हिंदू हैं और राष्ट्र हमारा हिंदू राष्ट्र है। यह सत्य है। कहीं लिखा हो या न लिखा हो, लेकिन जो है, वह है। यह बदलेगा नहीं। भाजपा-आरएसएस के बीच दूरियों की चर्चा पर मोहन भागवत ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि यह मेरी समझ में नहीं आता। 

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से हम सदैव दूर रहे हैं। जनसंघ के समय से ही दूरी रखते हैं, लेकिन हमारे संघ सेवक हमारे हैं। हम भाजपा के नेताओं से बहुत दूर रहते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई और अमित भाई हमारे स्वयंसेवक हैं, और अन्य भी हैं। ये सभी हमेशा हमारे निकट रहते हैं। वे सभी हमारे स्वयंसेवक हैं, इसलिए निकटता है। इसमें राजनीति नहीं है। 

मीडिया द्वारा दूरियों-नजदीकियों को लेकर खबरें चलाई जाती हैं। ये सब आपके पास पहुंचता है, लेकिन ऐसा नहीं है। संघ को निर्मल संगठन बताते हुए उन्होंने कहा कि जिनके साथ हमारे संबंध हैं, वे हैं, चाहे वे भाजपा के हों या किसी अन्य पार्टी के। उनके यहां हमारा आना-जाना लगा रहता है। यह सब छुपाकर नहीं होता है, जो होता है वह सबके सामने होता है।

संघ के लक्ष्य पर बात करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि समाज को संगठित करना और हिंदू समाज के अंदर संघ को बनाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि संघ के अंदर हिंदू समाज बनाना हमारा लक्ष्य नहीं है। अब यह पश्चिम बंगाल और देश में कब होगा, यह तो भविष्य में ही पता चलेगा। इसे लेकर मैं कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करना तो पक्का है। 

अगर यह कल सुबह तक हो जाए तो कल सुबह ही करेंगे, और नहीं हुआ तो तब तक करेंगे, जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता। पूरा होने तक हमें रुकना नहीं है। बाधाएं आएंगी, लेकिन हम इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए संघ को चला रहे हैं और संघ को आगे बढ़ाने के लिए ही हमारा जन्म हुआ है। मरते दम तक नहीं हुआ तो अगले जन्म में फिर से यही कार्य करेंगे।

 

Tags: Mohan Bhagwat , BJP , Bharatiya Janata Party , RSS Supremo , Rashtriya Swayamsevak Sangh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD