Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरल कानून और विश्वास आधारित प्रशासन देश के विकास की कुंजी : निर्मला सीतारमण

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance and Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 12:42 IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि चिंतन शिविर उच्च स्तर के विचारों का आदान-प्रदान करने का एक अच्छा मंच है और जब इन विचारों को नीति में बदला जाता है तो यह भारत को 'विकसित देश' बनाने की गति को और तेज कर सकता है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कर्नाटक के विजयनगर में वित्त मंत्रालय के चिंतन शिविर की अध्यक्षता करने के बाद अपने संबोधन में कहा, "चिंतन शिविर उच्च स्तर के विचारों का आदान-प्रदान करने का एक मंच है, जिसे जब नीति में बदला जाता है, तो यह भारत के विकसित देश बनने की दिशा में तेजी ला सकता है। 

शासन सुधारों पर ध्यान केंद्रित करते समय सरल कानून और प्रशासन को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। यह सब विश्वास आधारित प्रशासन पर टिका होना चाहिए, न कि यह मानकर कि लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे।" वित्त मंत्री ने प्रौद्योगिकी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जमीनी स्तर पर काम करने और धोखाधड़ी का पता लगाने में मदद कर सकती है, लेकिन इसे हमेशा मानव बुद्धिमत्ता द्वारा मार्गदर्शित किया जाना चाहिए।

सीतारमण ने आगे यह भी कहा कि लंबे समय तक समृद्धि हासिल करने के लिए गरीबी और असमानता को कम करना जरूरी है। चिंतन शिविर का मुख्य उद्देश्य भारत को 'विकसित देश' बनाने के लिए तीन प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा करना था। इनमें 'विकसित भारत' के लिए वित्त पोषण, व्यापार करने में आसानी में सुधार और शासन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग शामिल था। 

इन क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की और फिर अपने सुझाव साझा किए। चर्चा में यह बात सामने आई कि भारत के वित्तीय सिस्टम को मजबूत करना और राज्यों व शहरी निकायों को अधिक शक्तियां देना जरूरी है। इसके साथ ही, कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजारों को बढ़ावा देना, डिजिटल व बिना संपत्ति के लोन को बढ़ावा देना और निजी निवेश को प्रोत्साहित करना भी महत्वपूर्ण है, ताकि लंबे समय तक विकास हो सके।

व्यापार करने में आसानी पर चर्चा करते हुए सरल कानूनों और अधिक सहायता प्रदान करने वाले प्रशासन पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने जीएसटी, सीमा शुल्क और कॉर्पोरेट विनियमन जैसे क्षेत्रों में बिना हस्तक्षेप वाले और डेटा-आधारित अनुपालन प्रणाली बनाने, नियामक लागतों को कम करने, विवादों के त्वरित समाधान और विश्वास आधारित प्रणालियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance and Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD