Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नरेंद्र मोदी का असम दौरा : गुवाहाटी एयरपोर्ट पर गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फुट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Kinjarapu Rammohan Naidu, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, Himanta Biswa Sarma, Sarbananda Sonowal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 22, 2025, 14:27 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय असम दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआई) पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने गुवाहाटी हवाई अड्डे पर गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फुट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। 

सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "मां कामाख्या की पवित्र भूमि पर पीएम मोदी का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है। अगले 2 दिनों में, प्रधानमंत्री की उपस्थिति असम की विकास गाथा को नई गति देगी और इसे विकास के अगले चरण में ले जाएगी।"पीएम मोदी ने असम के प्रथम मुख्यमंत्री लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई की 80 फुट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया। यह मूर्ति एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के बाहर स्थापित की गई है, जिसे प्रसिद्ध मूर्तिकार स्वर्गीय राम सुतार ने बनाया था।

मुख्यमंत्री सरमा ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "एक राजनेता से दूसरे राजनेता तक! आज असम के लिए यह गर्व का पल है, क्योंकि हमारे पहले मुख्यमंत्री लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई की भव्य मूर्ति का अनावरण नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी एयरपोर्ट परिसर में किया।"उन्होंने लिखा, "श्रद्धेय बोरदोलोई डांगोरिया आधुनिक असम के निर्माता थे, और उन्होंने ग्रुपिंग के हिस्से के रूप में असम को पूर्वी पाकिस्तान में विलय होने से बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

उनके अटूट प्रयासों के कारण ही आज हम गर्व से भारतीय हैं। यह मूर्ति दक्षिण पूर्व एशिया के प्रवेश द्वार पर स्थापित होना इसे और भी खास बनाता है।"गोपीनाथ बोरदोलोई को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था और वे स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। उनकी यह मूर्ति असम की सांस्कृतिक और राजनीतिक विरासत को सम्मान देने का प्रतीक है।इसके अलावा, पीएम मोदी ने लगभग 4,000 करोड़ रुपए की लागत से बने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया। 

यह भारत का पहला प्रकृति-थीम वाला टर्मिनल है, जिसमें असम की बांस शिल्पकला और सांस्कृतिक तत्वों का खूबसूरती से समावेश किया गया है। यह टर्मिनल पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देगा। पीएम ने टर्मिनल का निरीक्षण भी किया और जनसभा को संबोधित किया।दौरे के दौरान पीएम मोदी कई अन्य परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 15,600 करोड़ रुपए है। रविवार को वे नामरूप में अमोनिया-यूरिया उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखेंगे और असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Himanta Biswa Sarma , Sarbananda Sonowal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD