Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

टी20 सीरीज : 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने पंड्या, वरुण चक्रवर्ती ने जीता 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' खिताब

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya, Varun Chakravarthy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 15:59 IST

भारत ने शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच को 30 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की। शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक पंड्या को 'प्लेयर ऑफ द मैच', जबकि वरुण चक्रवर्ती को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। वरुण चक्रवर्ती ने इस सीरीज के 4 मुकाबलों में 11.20 की औसत के साथ 10 विकेट हासिल किए। 

अहमदाबाद में खेले गए निर्णायक मुकाबले में उन्होंने 4 ओवरों में 53 रन देकर 4 विकेट निकाले। 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुने जाने पर वरुण चक्रवर्ती ने कहा, "यह एक हाई-इंटेंसिटी मैच था और शायद पूरी सीरीज का सबसे बेहतरीन मुकाबला भी। मुझे इसे खेलकर वाकई बहुत मजा आया। मुझे जो भूमिका सौंपी गई है, उसमें मेरी प्राथमिकता हमेशा विकेट निकालने की रहती है। 

इसलिए जब भी गेंद मेरे हाथ में आती है, मेरी मानसिकता आक्रामक रहने और प्रभाव डालने की होती है।" उन्होंने कहा, "मैं सूर्या, संजू और बाकी खिलाड़ियों से लगातार बात करता रहता हूं। वे हमेशा मुझे प्रोत्साहित करते हैं। ये बातचीत मेरे लिए काफी मददगार साबित होती है। मैं हर सीरीज में कुछ नया करने की कोशिश करता हूं। अगर वह काम करता है तो शानदार, और अगर नहीं करता तो मैं वापस जाकर उस पर काम करते हुए अधिक मजबूती के साथ लौटता हूं। 

इसी तरह मैं खुद को लगातार बेहतर बनाता रहता हूं। मैं यह प्रदर्शन अपनी मां, पिता और बहन को समर्पित करना चाहता हूं।" हार्दिक पंड्या ने 25 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने, जिन्होंने 16 गेंदों में यह कारनामा किया। 

मुकाबले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने पर हार्दिक पंड्या ने कहा, "मैंने प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के लिए क्रिकेट नहीं खेला। मैं मैच जीतने के लिए क्रिकेट खेलता हूं। मुझे टीम की जीत में योगदान देना अच्छा लगता है। यह जानकर अच्छा लगा। मैंने अपने टीम के साथी और जोड़ीदार से कहा था कि मैं पहली गेंद पर बाहर निकलकर छक्का मारूंगा। 

आज वह दिन था और मुझे मौके का पूरा फायदा उठाना था। जब ऐसा होता है तो अच्छा लगता है। यह काफी संतोषजनक दिन था।" इस मुकाबले में 42 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 73 रन बनाने वाले तिलक वर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, "मुझे पता है कि अहमदाबाद की विकेट कैसी है। जिस तरह से अभिषेक (शर्मा) और संजू भाई (संजू सैमसन) ने मुकाबले की शुरुआत में खेला, मुझे पता था कि विकेट अच्छी है।

इसलिए मैं बस उस स्ट्राइक रेट को बरकरार रखना चाहता था। मैं बस वही इरादा दिखाना चाहता था।" हार्दिक पंड्या (63) के साथ चौथे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी पर तिलक वर्मा ने कहा, "हार्दिक भाई ने शानदार बैटिंग की। नॉन-स्ट्राइकर एंड से उनकी बल्लेबाजी देखकर बहुत अच्छा लगा। उनकी बल्लेबाजी देखना शानदार था।

बल्लेबाजी करते समय मेरे दिमाग में कोई टारगेट नहीं होता। मैं बस जितना हो सके उतना स्कोर करना चाहता हूं। हम 230-240 रन बनाने की सोच रहे थे और आखिर में हम वहां तक पहुंच गए।" तिलक वर्मा ने बताया कि वह अपनी गेंदबाजी पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी बॉलिंग पर बहुत मेहनत कर रहा हूं। उम्मीद है आप मुझे आने वाले मैचों में गेंदबाजी करते देख पाएंगे। यह सूर्या भाई (सूर्यकुमार यादव) से पूछना बेहतर होगा, लेकिन उम्मीद है आप मुझे आने वाले मैचों में देख पाएंगे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya , Varun Chakravarthy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD