Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशे जैसी सामाजिक बुराई से निपटने के लिए सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक : गुलाब चंद कटारिया

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और करण गिलहोत्रा फाउंडेशन द्वारा संजीव पैलेस में विशेष कार्यक्रम आयोजित

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Amarpreet Kaur Sandhu, DC Fazilka, Fazilka, Deputy Commissioner Fazilka
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फाज़िल्का , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 15:42 IST

नशे के खात्मे के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और करण गिलहोत्रा फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया और कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को नशे के खिलाफ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर सरदार शिवदुलार सिंह ढिल्लो (सेवानिवृत्त आईएएस), सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी; डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू; जिला पुलिस प्रमुख गुरमीत सिंह; तथा करण गिलहोत्रा फाउंडेशन से श्री करण गिलहोत्रा ने माननीय राज्यपाल जी का फाज़िल्का वासियों को नशे के खिलाफ संबोधित करने के लिए धन्यवाद किया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि मौसम की खराबी और कुछ तकनीकी कारणों के चलते हेलीकॉप्टर की उड़ान संभव नहीं हो सकी, इसलिए वे इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो पाए और ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने आने वाले महीनों में फाज़िल्का का पुनः दौरा करने की इच्छा भी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों, वीरों और योद्धाओं की धरती है, जिसने हमेशा देश विरोधी ताकतों का डटकर मुकाबला किया है और उन्हें करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा भी कर्तव्य बनता है कि हम नशे जैसी घातक बुराई से अपने देश को बचाएं। राज्यपाल ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जनता का सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है, तभी इस सामाजिक बुराई से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। 

उन्होंने आह्वान किया कि हम अपने महान देशभक्तों के सपनों को साकार करें और देश को नशा मुक्त तथा खुशहाल बनाएं। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और नशे के खिलाफ प्रभावशाली प्रस्तुतियां भी दी गईं। इसके बाद संजीव पैलेस, फाज़िल्का से घंटाघर चौक तक नशे के खिलाफ पैदल मार्च निकाला गया, जिसकी अगुवाई डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू, जिला पुलिस प्रमुख सरदार गुरमीत सिंह और समाजसेवी करण गिलहोत्रा ने की।

इस पैदल यात्रा के दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों पर जाकर माथा टेका तथा गौशाला में गौमाता का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान समाजसेवी करण गिलहोत्रा और डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में समाज के हर वर्ग को सहयोग देने के लिए प्रेरित किया। 

इसके उपरांत शहीदी स्मारक आसफ़वाला में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) डॉ. मनदीप कौर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुभाष चंद्र, एसडीएम फाज़िल्का सरदार अमनदीप सिंह मावी, एसडीएम अबोहर कृष्णपाल राजपूत तथा करण गिलहोत्रा फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Amarpreet Kaur Sandhu , DC Fazilka , Fazilka , Deputy Commissioner Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD