Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एडिलेड में गेंदबाज नाथन लियोन ने ग्लेन मैकग्रा का तोड़ा रिकॉर्ड, कभी इसी मैदान पर काटते थे घास

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Nathan Lyon
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एडिलेड , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 18:12 IST

क्रिकेट की दुनिया में जब भी ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाजों का नाम लिया जाता है, तो शेन वॉर्न और ग्लेन मैकग्रा जैसे दिग्गजों का जिक्र सबसे पहले आता है, लेकिन अब एडिलेड ओवल के मैदान से एक ऐसी खबर आई है जिसने इतिहास की किताबों को फिर से लिखने पर मजबूर कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ-स्पिनर नाथन लियोन अब देश के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बन गए हैं। 

नाथन लियोन के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने यह कारनामा उसी एडिलेड ओवल मैदान पर किया, जहां कभी वह पिच तैयार करने वाले 'क्यूरेटर' (ग्राउंड्समैन) के तौर पर काम करते थे। 38 वर्षीय लियोन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट के पहले ही दिन वह कर दिखाया, जिसका इंतजार करोड़ों क्रिकेट प्रेमी कर रहे थे।

मैच की शुरुआत में लियोन को ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर रखने के फैसले पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन एडिलेड में उन्होंने आते ही अपनी जादू बिखेरा। उन्होंने पहले ओली पोप (3 रन) को आउट कर ग्लेन मैक्ग्रा के 563 विकेटों की बराबरी की। इसके कुछ ही पलों बाद, लियोन ने एक शानदार गेंद पर बेन डकेट को बोल्ड कर अपना 564वां टेस्ट विकेट पूरा कर लिाया।

इस विकेट के साथ ही उन्होंने महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (563 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। अब ऑस्ट्रेलियाई इतिहास में उनसे आगे सिर्फ स्पिनर शेन वॉर्न (708 विकेट) हैं। लियोन अब दुनिया के सर्वकालिक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में छठे स्थान पर आ गए हैं। इस लिस्ट में अब उनसे ऊपर केवल मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वॉर्न (708), जेम्स एंडरसन (704), अनिल कुंबले (619), और स्टुअर्ट ब्रॉड (604) हैं।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "सोचिए, सालों पहले वह इसी मैदान पर घास काटने वाली मशीन (रोलर) पर बैठा करते थे और आज उन्होंने महान मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया है। यह एक अविश्वसनीय सफर है।" फिलहाल, लियोन की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर पकड़ बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के 371 रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम केवल 124 रनों पर 4 विकेट खोकर संघर्ष कर रही है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Nathan Lyon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD