Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चंडीगढ़ ने चलाया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, वार्ड-29 में हुआ पौधारोपण नरेंद्र मोदी ने दमन में 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा चंडीगढ़ में खुशी की लहर गुलाब चंद कटारिया ने इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर-24 की सुविधाओं का किया निरीक्षण राज्यपाल की घोषणा के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग पहल आयोजित हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार राजेंद्र कृष्ण ने संगीत जगत को दिया नया आयाम मराठी मेरी पहचान है, लेकिन नई भाषाएं सीखना रोमांचित करता है : शरवरी भारतीय सिनेमा के सम्राट : 13 भाषाएं, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनीज रिकॉर्ड फराह खान के घर गूंजा वाशु भगनानी विवाद, वरुण धवन के मजाक ने खींचा सबका ध्यान नरेन्द्र मोदी ने दमन में नमो अस्पताल का उद्घाटन किया फ्रेंच ओपन : अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई विश्व पर्यावरण दिवस पर असम ने रचा इतिहास, एक ही दिन में लगाए 1.02 करोड़ से अधिक पौधे नरेन्द्र मोदी ने दमन के नमो हवाई अड्डे पर आधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया नरेंद्र मोदी ने सूरत में बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया, ग्रीन ग्रोथ को बढ़ावा दिया नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हजीरा में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया नरेंद्र मोदी ने गुजरात के हजीरा स्थित एल एंड टी परिसर का दौरा किया योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है : नायब सिंह सैनी डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू में देश के सातवें क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का शुभारम्भ किया हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का अब नेतृत्व करेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर नागरिकों से एक पेड़ अवश्य लगाने की करी अपील

 

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, सरकारी बैंकों में खरीदारी

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 13:37 IST

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 188 अंक या 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,868 और निफ्टी 61 अंक या 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,921 पर था।  शुरुआती सत्र में बाजार में तेजी का नेतृत्व सरकारी बैंक कर रहे थे। निफ्टी पीएसयू बैंक एक प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा ऑटो, आईटी, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और पीएसई हरे निशान में थे। एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मीडिया लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 71 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,807 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 34 अंक या 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,298 पर था।सेंसेक्स पैक में इटरनल, एसबीआई, एक्सिस बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर पैसेंजर व्हीकल, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और आईटीसी गेनर्स थे। 

आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा, सन फार्मा, बीईएल और टाइटन लूजर्स थे।सभी एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। डाओ जोन्स 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ और नैस्डेक 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था।

कमोडिटी मार्केट में तेजी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,351 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 66.015 डॉलर प्रति औंस पर थी।कीमती धातुओं के साथ डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55.82 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59.61 डॉलर प्रति बैरल पर था।

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD