Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एडिलेड टेस्ट : एशेज में शतक लगाने वाले एलेक्स कैरी चौथे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बने

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Alex Carey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 13:27 IST

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट की शुरुआत एडिलेड में बुधवार को हुई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टेस्ट फॉर्मेट में एलेक्स कैरी को ऑस्ट्रेलिया का संकटमोचक माना जाता है। इस टेस्ट में भी उन्होंने यही भूमिका निभाई और शानदार शतक लगाते हुए टीम को मुश्किल से निकाला।

कैरी एशेज में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। कैरी जब बल्लेबाजी करने आए थे, तो ऑस्ट्रेलिया 94 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा मौजूद थे। ख्वाजा के साथ पांचवें विकेट के लिए कैरी ने 91 रन की साझेदारी की। ख्वाजा अपना शतक चूक गए और 82 रन बनाकर आउट हो गए। 

कैरी क्रीज पर जमे रहे और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ाया। कैरी ने छठे विकेट के लिए जोश इंग्लिस के साथ 59 और आठवें विकेट के लिए मिचेल स्टार्क के साथ 50 रन की अहम साझेदारी की। दिन के आखिरी विकेट के रूप में आउट होने से पहले कैरी ने 143 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 106 रन की पारी खेली। 

यह एशेज का कैरी का पहला शतक था। इस शतक के साथ ही वह इस प्रतिष्ठित सीरीज में शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।कैरी से पहले एशेज में एडम गिलक्रिस्ट (3 शतक), ब्रैड हेडिन (3 शतक), और इयान हीली (1 शतक) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्कोर पर नजर डालें तो पहले दिन की समाप्ति के समय उसका स्कोर 8 विकेट पर 326 रन था। मिचेल स्टार्क 33 और नाथन लियोन 0 पर नाबाद हैं। पहले दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में माना जा सकता है। इसमें एलेक्स कैरी की शतकीय पारी की बड़ी भूमिका है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Alex Carey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD