Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

बर्थडे स्पेशल : पिता सीएम, भाई नेता, मगर रितेश बने अभिनेता, आर्किटेक्ट बेटे को पिता से मिली थी खास सलाह

Special Day, Riteish Deshmukh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 15:29 IST

फिल्म इंडस्ट्री के चहेते अभिनेता रितेश देशमुख का 17 दिसंबर को जन्मदिन है। राजनीतिक परिवार से आने वाले रितेश के पिता, दिवंगत विलासराव देशमुख, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे, जबकि उनके दोनों भाई, अमित देशमुख और धीरज देशमुख, नेता हैं। ऐसे में सबकी नजरें रितेश पर भी राजनीति की ओर थीं, लेकिन उन्होंने अभिनय का रास्ता चुना। 

आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने वाले रितेश को उनके पिता ने एक खास सलाह दी थी, जो आज भी उनकी सफलता का राज है। रितेश के पिता विलासराव देशमुख कांग्रेस के बड़े नेता थे और दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, लेकिन रितेश ने राजनीति की बजाय फिल्मी दुनिया को चुना। वे वास्तुकला के छात्र थे और मुंबई के कमला रहेजा इंस्टीट्यूट से डिग्री ली। 

बाद में न्यूयॉर्क में एक आर्किटेक्चर फर्म में काम भी किया। आज भी वे अपनी डिजाइन फर्म 'इवोल्यूशन आर्किटेक्चरल डिजाइन स्टूडियो' चलाते हैं। रितेश ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से की। इस फिल्म में उनकी हीरोइन जेनेलिया डिसूजा थीं, जो बाद में उनकी पत्नी बनीं। शुरुआती फिल्मों के बाद रितेश को असली पहचान कॉमेडी फिल्मों से मिली। 

साल 2004 में आई 'मस्ती' ने उन्हें स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने 'क्या कूल हैं हम', 'ब्लफमास्टर', 'मालामाल वीकली', 'हे बेबी', 'धमाल', 'हाउसफुल', 'डबल धमाल', 'हाउसफुल 2', 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'ग्रैंड मस्ती', 'हाउसफुल 3', 'टोटल धमाल', 'हाउसफुल 4', और 'रेड' जैसी कई हिट फिल्में दीं। रितेश एक्टिंग के हर फ्रेम में फिट बैठते हैं।

कॉमेडी फिल्मों में उनकी कॉमिक टाइमिंग की खूब तारीफ होती है। हालांकि, वह कॉमेडी तक सीमित नहीं हैं। खलनायक हों या पर्दे पर रोमांस करना, वह दर्शकों के दिलों में खास स्थान बनाने में सफल रहते हैं। साल 2014 में आई रोमांटिक थ्रिलर 'एक विलेन' में उन्होंने सीरियल किलर का नेगेटिव रोल निभाया। इस किरदार में उनका अलग अंदाज देखने को मिला और दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

'रेड 2' में उनके दादा भाई के किरदार को खासा पसंद किया गया। मराठी सिनेमा में भी रितेश का जलवा बरकरार है। साल 2013 में उन्होंने 'बालक-पालक' फिल्म से निर्माता के तौर पर डेब्यू किया। 2014 में एक्शन फिल्म 'लय भारी' से मराठी अभिनय की शुरुआत की, जो हिट रही। राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद रितेश ने अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई। 

वह आज न सिर्फ अभिनेता हैं, बल्कि निर्माता और निर्देशक भी हैं। एक इंटरव्यू में रितेश ने बताया था कि उनके पिता हमेशा उन्हें मराठी प्रोजेक्ट्स करने के लिए प्रोत्साहित करते थे। पिता को बेटे को मराठी फिल्म निर्देशित करते और बहू को मराठी फिल्म में अभिनय करते देखकर बहुत गर्व होता।

एक पुराने इंटरव्यू में रितेश ने खुलासा किया था कि उनके पिता विलासराव देशमुख ने उन्हें आलोचनाओं से निपटने की खास सलाह दी थी। पिता ने कहा था, "तुम अपना काम करो और आगे बढ़ो।" यह सलाह रितेश के लिए जीवन मंत्र बन गई। रितेश ने एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा से शादी की है, और उनके दो बेटे हैं।

 

Tags: Special Day , Riteish Deshmukh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD