Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

'आवाज कहां तक जानी चाहिए?... लाहौर तक', 'बॉर्डर 2' का टीजर रिलीज

Sunny Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh, Ahan Shetty, Border 2, Border 2 Teaser, Border 2 Movie Teaser
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 18:16 IST

बॉलीवुड में देशभक्ति और एक्शन का जादू फिर से पर्दे पर लौटने को तैयार है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर मंगलवार को आखिरकार रिलीज हो गया। यह टीजर दो मिनट चार सेकेंड का है। इसमें देशभक्ति की झलक को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। टीजर की शुरुआत सनी देओल की दमदार आवाज के साथ होती है। 

वे जोश और जुनून से भरी आवाज में कहते हैं, "तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से, जमीन से, समंदर से… सामने एक हिंदुस्तानी फौजी खड़ा पाओगे जो आंखों में आंखें डालकर कहेगा, 'हिम्मत है तो आगे आ, ये खड़ा है हिंदुस्तान।' टीजर में भारत-पाक युद्ध 1971 की पृष्ठभूमि पर आधारित घटनाओं की झलक दिखाई गई है।

शकरगढ़ सेक्टर में धमाके, श्रीनगर के आईएएफ बेस पर घायल जवान और उत्तरी अरब सागर में नेवी की कार्रवाई, यह सब टीजर में बेहद रोमांचक तरीके से पेश किया गया है। सनी देओल मिसाइल गन चलाते नजर आते हैं, वहीं वरुण धवन थल सेना के जवान के किरदार में दिखते हैं। दिलजीत दोसांझ वायु सेना के जवान के रूप में हैं और अहान शेट्टी नेवी के जवान के किरदार में हैं। 

हर सीन में भारतीय सेना की बहादुरी, जोश, और समर्पण साफ नजर आता है। एक सीन में जवानों का जोश हाई करते हुए सनी देओल कहते हैं, 'आवाज कहां तक जानी चाहिए?' इस पर सभी जवान एक साथ जोर से कहते हैं, 'लाहौर तक।' टीजर में दमदार एक्शन के साथ-साथ फिल्म के प्रमुख किरदारों की बैकस्टोरी और उनके रिश्तों की झलक भी दिखाई गई है।

सनी देओल के साथ मोना सिंह, दिलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा, वरुण धवन के साथ मेधा राणा और अहान शेट्टी के साथ आन्या सिंह नजर आए। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जिन्होंने इससे पहले 'केसरी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाई थी। 'बॉर्डर 2' 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। पहले पार्ट में भी सनी देओल मुख्य किरदार में थे और इस बार भी वह लीड रोल में हैं। 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Varun Dhawan , Diljit Dosanjh , Ahan Shetty , Border 2 , Border 2 Teaser , Border 2 Movie Teaser

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD