Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भगवान का नाम जपने का अभ्यास करो, प्रेमानंद महाराज ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को दिया आध्यात्मिक ज्ञान

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Anushka Sharma, Premanand Ji Maharaj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वृंदावन , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 17:51 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन के वराह घाट स्थित श्री हित राधा केली कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे। मुलाकात के दौरान प्रेमानंद महाराज ने विराट और अनुष्का के साथ आध्यात्मिक चर्चा की। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। 

वीडियो में कोहली और अनुष्का भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज जब प्रवचन दे रहे हैं, तो अनुष्का भावुकता से सुन रही हैं। प्रेमानंद महाराज ने कहा, "अपने काम को सेवा समझो, गंभीरता से जियो, विनम्र रहो, और भगवान का नाम जपने का अभ्यास करो। भगवान की एक झलक पाने की गहरी इच्छा होनी चाहिए। उन्हें देखने की चाहत होनी चाहिए। 

इंसान को यह एहसास होना चाहिए कि दुनिया की सारी खुशियां पहले ही मिल चुकी हैं, और अब सिर्फ भगवान को चाहना है, और एक बार ऐसा हो जाने पर, सारी खुशियां उनके चरणों में आ जाती हैं।" विराट कोहली ध्यानपूर्वक प्रेमानंद महाराज की बात सुन रहे थे। वहीं अनुष्का ने कहा, "हम आपके हैं, महाराज जी।" इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा, "हम सब श्री जी के हैं। 

हम उनकी दिव्य सुरक्षा में रहते हैं। हम सब उनके बच्चे हैं।" विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अक्सर प्रेमानंद महाराज से मिलने जाते रहते हैं। साल 2025 की ये उनकी तीसरी यात्रा थी। पूर्व में दोनों जनवरी में अपने बच्चों के साथ वृंदावन गए थे। इसके बाद मई में भी दोनों ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे।

विराट कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं। उनका पूरा ध्यान अब वनडे क्रिकेट पर है। विराट का अगला लक्ष्य वनडे विश्व कप 2027 है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संपन्न वनडे सीरीज के तीन मैचों में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए वे प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। वहीं अनुष्का फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और अपने बच्चों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Anushka Sharma , Premanand Ji Maharaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD