Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

गुलाब चंद कटारिया ने डड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड का किया निरीक्षण

कचरा निस्तारण में तेजी और पर्यावरण पुनर्स्थापन पर दिया जोर

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, H Rajesh Prasad, Mandip Singh Brar, Nishant Kumar Yadav, Deputy Commissioner Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 11:26 IST

पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज डड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड का दौरा कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की तथा पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। माननीय राज्यपाल ने पुराने कचरे को हटाने के लिए अपनाई जा रही बायो-माइनिंग तथा अन्य वैज्ञानिक प्रक्रियाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। 

अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में तीन एमआरएफ केंद्र कचरे के पृथक्करण एवं प्रसंस्करण का कार्य कर रहे हैं, जिससे नए कचरे के ढेर नहीं बन रहे हैं, जबकि मौजूदा कचरे के पहाड़ को हटाने का कार्य निरंतर जारी है। दौरे के दौरान अधिकारियों ने माननीय राज्यपाल को अवगत कराया कि फरवरी माह से स्थल पर कोई भी नया कचरा नहीं डाला जा रहा है तथा समस्त कचरा अब मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) केंद्रों में वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण हेतु भेजा जा रहा है। 

हालांकि, पुराने कचरे के निस्तारण की धीमी गति पर चिंता व्यक्त करते हुए माननीय राज्यपाल ने कहा कि आसपास रहने वाले लोगों को अब भी स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। माननीय राज्यपाल ने निर्देश दिए कि डंपिंग ग्राउंड क्षेत्र को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए तथा व्यापक वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण में सुधार एवं चंडीगढ़ की हरित आच्छादन क्षमता को बढ़ाया जाए। 

इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को कचरा निस्तारण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात माननीय राज्यपाल ने ट्रांसपोर्ट नगर तथा सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी का भी दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में यातायात प्रबंधन सुदृढ़ करने, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा उपयोगकर्ताओं के लिए पर्याप्त स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। सब्जी मंडी के दौरे के दौरान माननीय राज्यपाल ने व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर श्रीमती हरप्रीत कौर बबला, महापौर, चंडीगढ़; श्री एच. राजेश प्रसाद, आईएएस, मुख्य सचिव, चंडीगढ़ प्रशासन; श्री विवेक प्रताप सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव; श्री मंदीप सिंह बराड़, गृह सचिव; श्री निशांत यादव, उपायुक्त; श्री अमित कुमार, नगर आयुक्त; श्री सी. बी. ओझा, मुख्य अभियंता; तथा चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , H Rajesh Prasad , Mandip Singh Brar , Nishant Kumar Yadav , Deputy Commissioner Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD