Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

समय के साथ मैंने यह समझ लिया कि हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता : अमाल मलिक

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Amaal Malik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 16:36 IST

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक हमेशा संगीत के साथ-साथ अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बने, जहां उन्होंने बिना किसी झिझक अपने विचार, भावनाएं और जिंदगी के कई अनकहे पहलू सामने रखे। शो के दौरान अमाल कई बार भावुक भी दिखे, तो कई बार उनके गुस्से और स्पष्ट बोलने की आदत ने भी सुर्खियां बटोरीं। 

अब शो से बाहर आने के बाद अमाल मलिक ने आईएएनएस से खास बातचीत में अपने विवादों और परिवार की प्रतिक्रियाओं को लेकर विचार साझा किए। आईएएनएस को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अमाल मलिक ने बताया कि उनके जीवन में जो भी विवाद हुए, उनका असर उन पर कम और उनके परिवार पर ज्यादा पड़ा। उन्होंने कहा, ''समय के साथ मैंने यह समझ लिया कि हर बात का जवाब देना जरूरी नहीं होता। 

पहले मैं सोशल मीडिया पर तुरंत प्रतिक्रिया देता था, लेकिन अब मैंने खुद को थोड़ा पीछे रखना सीख लिया है। लोग अब खुद सच्चाई देख और समझ सकते हैं। 'बिग बॉस' में जो कुछ भी मैंने दिखाया, वही मेरी असली पर्सनालिटी थी। मैंने शो में किसी तरह का दिखावा नहीं किया।'' अमाल ने कहा, ''मेरे माता-पिता मुझसे बहुत खुश हैं। शो खत्म होने के बाद से मैं उनके साथ ही हूं। 

उन्होंने प्यार से कुछ बातों को लेकर मुझे समझाया है, जैसे मुझे अपना गुस्सा थोड़ा कंट्रोल करना चाहिए। पर ऐसा नहीं है कि उन्हें मुझ पर गर्व नहीं है। उन्हें मुझ पर नाज है। मैंने जो महसूस किया, उन्होंने भी वही महसूस किया।'' शो में इमोशनल पलों के बारे में बात करते हुए अमाल मलिक ने कहा, "बिग बॉस 19' के दौरान मेरे लिए सबसे भावुक पल तब आया जब भाई और पापा शो में मिलने आए थे। 

उन पलों में मैं खुद को रोक नहीं पाया और इमोशनल हो गया। शो में मैंने अपनी मां के संघर्ष की कहानियों को देश के सामने रखा। मैं अपनी जिंदगी की सच्चाई छुपाने में विश्वास नहीं रखता और अगर कोई मुझसे मेरी यात्रा के बारे में पूछता है, तो मैं ईमानदारी से जवाब देता हूं।" इंटरव्यू में अमाल मलिक ने कहा, ''आजकल कई लोग अपनी इमेज और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर बहुत सोचते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करता। 

मेरे लिए सच्चाई सबसे ऊपर है। अगर मैं अपनी कहानी सुना रहा हूं, तो उसे अधूरा नहीं छोड़ता। मेरे माता-पिता को लगा कि कुछ बातें मैं थोड़ा अलग ढंग से कह सकता था, लेकिन मेरा मानना है कि हर व्यक्ति का अनुभव अलग होता है। बिग बॉस के घर में मेरे माता-पिता नहीं थे, इसलिए उनकी सोच अलग होना स्वाभाविक है। मैंने जो भी कहा, पूरे दिल से कहा।''

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Amaal Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD