Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

हमने भाजपा की विचारधारा को खत्म करने की ली है शपथ, मल्लिकार्जुन खड़गे की जनता से साथ देने की अपील

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 15:09 IST

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली के मच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहे। रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार, भाजपा और पीएम मोदी पर जुबानी हमला बोला। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि राहुल गांधी देश और इस देश के लोगों के लिए लड़ रहे हैं। 

उस लड़ाई को मजबूत करना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर आप उन विचारों को मजबूत नहीं करेंगे, तो यह आपका और देश का नुकसान होगा। इसमें उनका कोई नुकसान नहीं है। अगर देश को बचाना है, वोटों को और संविधान को बचाना है, तो आप अपने लिए काम कर सकते हो। हमारे विचारों को आगे ले जाने का काम राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक होकर इनके विचारों को और मजबूत करें। साथ ही कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को लेकर आगे चलना है। कांग्रेस की ही विचारधारा इस देश को बचा सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और बीजेपी की विचारधारा ऐसी है कि वे देश को बचाएंगे नहीं, बल्कि खत्म कर देंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि धीरे-धीरे ये लोग संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। 

हिंदू धर्म और हिंदुत्व के नाम पर ये लोग गरीबों को गुलामी में रखना चाहते हैं। अगर आप गुलामी में रहना चाहते हैं, तो आप पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। देश को आजादी कांग्रेस ने दिलाई है। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा कि ये लोग नेहरू, गांधी और अंबेडकर के खिलाफ बात करते हैं। 

हम ऐसा नहीं होने देंगे। वोट चोरी का जिक्र करते हुए खड़गे ने कहा कि अगर आपको अपनी सुरक्षा करनी है और मजबूत बनना है, तो इन लोगों को सत्ता से हटाना होगा। राहुल गांधी ने आठ किमी की पैदल यात्रा की। भाजपा के नेता ड्रामा करते हैं, कभी पैदल नहीं चलते, गरीबों से नहीं मिलते, बल्कि सिर्फ प्रचार करते हैं। राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर खड़गे ने कहा कि भाजपा वाले राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जब संसद चलती है तो पीएम मोदी भी बाहर जाते हैं। 

वे संसद भवन में नहीं आते, हमारे सवालों का जवाब नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि मंच पर बैठे सभी नेताओं ने आरएसएस और भाजपा की विचारधारा को खत्म करने की शपथ ली है। आपको भी साथ देना होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली में आए लोगों से कहा कि अगर आपके वोट डालने का अधिकार ही नहीं रहेगा तो आप क्या करेंगे? 

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए खड़गे ने कहा कि ये लोग अमीरों को और अमीर व गरीबों को और गरीब बना रहे हैं। हमारी लड़ाई गरीबों के लिए है। हमारी लड़ाई वोट चोरी करने वालों के खिलाफ है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी बताया कि उनके बेटे का 8 घंटे लंबा ऑपरेशन चल रहा था। घर से कई फोन आए कि यह ऑपरेशन बड़ा है और आपको बेंगलुरु में होना चाहिए, लेकिन मैं संसद और इस रैली की वजह से नहीं गया। 

उन्होंने कहा कि देश के लिए बॉर्डर पर जाकर जवान शहीद होता है। देश के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कुर्बानी दी। सोनिया गांधी ने सब कुछ त्याग दिया और ऐसे में, क्या मैं अपने बेटे के लिए संसद भवन और इस रैली को छोड़कर जाऊं? उन्होंने कहा, "मैंने तय किया कि मैं नहीं जाऊंगा। जैसे सरहद पर जवान देश की सुरक्षा करता है, जैसे सोनिया गांधी लड़ रही हैं और राहुल गांधी पैदल चल रहे हैं। 

वो मेरा बेटा है, ठीक है, लेकिन मैं 140 करोड़ लोगों को बचाने के लिए इस रैली में जरूर रहूंगा।" खड़गे की इस बात को सुनकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत मंच पर बैठे सभी लोग खड़े होकर तालियां बजाते दिखाई दिए।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD