Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के पांच पूर्व विद्यार्थी भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना में हुए शामिल

अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को दी बधाई, राज्य का नाम रोशन करने के लिए किया प्रेरित

Military, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 13 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 12:03 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में देश के लिए वीर सैनिक तैयार करने की पंजाब की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, मोहाली स्थित प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई) के पांच पूर्व विद्यार्थियों को आज भारतीय सशस्त्र सेनाओं में अधिकारियों के रूप में शामिल किया गया है। इंडियन मिलिट्री अकैडमी (आईएमए), देहरादून में 157वें रेगुलर कोर्स की पासिंग आउट परेड, जिसकी समीक्षा जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ द्वारा की गई, के दौरान चार कैडेटों को भारतीय सेना में शामिल किया गया।

भारतीय सेना में शामिल होने वाले कैडेटों में गुरकीरत सिंह (अमृतसर), जिनके पिता कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के सेवानिवृत्त सैनिक हैं; बरजिंदर सिंह (गुरदासपुर), जिनके पिता स्कूल प्रिंसिपल और माता पीएसपीसीएल सुपरडेंट हैं; सुखदेव सिंह गिल (गुरदासपुर), जिनके पिता सेवानिवृत्त पीएसपीसीएल जेई हैं; तथा विनायक शर्मा (पठानकोट), जिनके माता-पिता निजी क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं, शामिल हैं।एक अन्य कैडेट, कुश पांड्या (लुधियाना), को हैदराबाद के डुंडीगल स्थित एयर फोर्स अकैडमी (एएफए) में 216वें कोर्स से भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में शामिल किया गया। 

इस परेड का निरीक्षण जनरल अनिल चौहान, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ द्वारा किया गया। कुश भारतीय सशस्त्र सेनाओं में विशिष्ट सेवाएं देने वाले परिवार से संबंधित हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त आईएएफ ग्रुप कैप्टन हैं और उनकी माता आर्मी मेडिकल कॉर्प्स की सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने एमआरएसएएफपीआई के पूर्व कैडेटों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कैडेटों को अधिकारियों के रूप में अपने करियर में और अधिक मेहनत करने तथा पंजाब का सिर और ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और उन्हें सशस्त्र सेनाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान कर रही है। महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के निदेशक, मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने पूर्व कैडेटों को उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए उन्हें भारतीय रक्षा सेवाओं के आदर्शों पर खरा उतरने तथा देश, राज्य और संस्थान का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि इन पांच कैडेटों की नियुक्ति के साथ अब तक एमआरएसएएफपीआई के कुल 186 कैडेट भारतीय सशस्त्र सेनाओं में शामिल हो चुके हैं।

 

Tags: Military , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD