Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

चार लड़कियां, छह महीने का चैलेंज : मस्ती और भावनाओं से भरपूर 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का ट्रेलर जारी

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Actor, Mumbai News, Four More Shots Please
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 15:18 IST

अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' अपने चौथे और फाइनल सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शुक्रवार को सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है। कहानी चार महिलाओं के ईद-गिर्द घूमती है, जिनकी उम्र और सोच अलग-अलग है। जैसे-जैसे शो की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे इन किरदारों की दुनिया भी बदलने लगती है। 

फिल्म में कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, बानी जे और मानवी गागरू लीड रोल में हैं, जो अंजना, उमंग, दामिनी और सिद्धि के किरदार में हैं। सीरीज में इन चारों की मजबूत दोस्ती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि चारों जिंदगी के उस पड़ाव पर हैं, जहां उन्हें बदलाव को स्वीकार करना पड़ता है। वे अपनी आदतों और लाइफस्टाइल को सुधारने के लिए 6 महीने का चैलेंज लेती हैं। 

इस दौरान कोई बचपना छोड़ना चाहती है, तो कोई रिश्ते में जल्दी सीरियस होने की आदत से छुटकारा चाहती है, कोई समाज से बेफिक्र होना चाहती है, तो कोई खुद को बार-बार परखने की चिंता छोड़ना चाहती है। इन कमियों और खूबियों का चारों महिलाओं की दोस्ती पर भी असर पड़ता दिखता है। ट्रेलर में चारों महिलाओं की भावनात्मक सफर की झलक है।

सोशल मीडिया पर ट्रेलर को पोस्ट करते हुए मेकर्स ने लिखा, ''फाइनल सीजन 19 दिसंबर को स्ट्रीम होने जा रहा है।'' अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने इस सीजन को अपने करियर का सबसे शानदार अनुभव बताया। उन्होंने कहा, "'फोर मोर शॉट्स प्लीज' ने मेरे करियर को एक नया मोड़ दिया है। मुझे अपने भीतर छिपे कई नए पहलुओं को सामने लाने का मौका मिला। 

मेरा किरदार अंजना एक मजबूत, ईमानदार, कभी-कभी असुरक्षित और लगातार सीखने-समझने वाली महिला है। शो की कहानी दुनिया भर की महिलाओं से जुड़ी हुई है और यही जुड़ाव इसकी सफलता का सबसे बड़ा कारण बना।" कीर्ति का कहना है कि चार सीजन पूरा करना एक भावुक पल है, क्योंकि यह शो सिर्फ एक कहानी नहीं है; यह कई महिलाओं की आवाज और पहचान का हिस्सा बन गया।

वहीं सयानी गुप्ता ने शो के प्रति अपने लगाव को साझा करते हुए कहा, ''ऐसे बहुत कम शो होते हैं जो लोगों की जिंदगी को इतनी गहराई से छू लेते हैं। दर्शकों ने इन चार महिलाओं को कभी मजबूत होते हुए, कभी टूटे हुए, कभी जिद्द करते हुए, तो कभी भावुक होते हुए देखा है। दर्शकों का जुड़ाव ही शो की सबसे बड़ी ताकत रही।'' शो में प्रतीक बब्बर, लीजा रे, राजीव सिद्धार्थ, अंकुर राठी और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार भी अपने पुराने किरदारों को निभाते दिखेंगे। वहीं इस बार डिनो मोरिया, अनसूया सेनगुप्ता और कुणाल रॉय कपूर जैसे नए चेहरे भी नजर आएंगे।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Actor , Mumbai News , Four More Shots Please

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD