Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

सुबह 4 से लेकर रात 9 बजे तक, ऐसा होता है दिलजीत दोसांझ का फिटनेस और वर्क शेड्यूल

Diljit Dosanjh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 18:19 IST

बेहतरीन गायक, एक्टर और पंजाब की शान दिलजीत दोसांझ अपने गानों और फिल्मों के लिए फेमस हैं। फिलहाल, सिंगर पंजाब में अपनी अनटाइटल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने पूरे दिन का शेड्यूल अपने फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में दिलजीत मुर्गियों के साथ खेलने से लेकर फिल्म सेट पर शूटिंग करते दिख रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सुबह के चार बजे उठते हैं, मुर्गियों के पीछे दौड़ लगाते हैं, डंबल से एक्सरसाइज करते हैं, ग्रीन जूस पीते हैं, और साथ में फल भी खाते हैं। सिंगर के सुबह के तीन घंटे एक्सरसाइज और हेल्दी खाना खाने में ही निकल जाते हैं।

वीडियो में आगे सिंगर तैयार होकर शूट के लिए निकल जाते हैं, पूरा दिन निर्देशक इम्तियाज अली के साथ शूट करते हैं, और अपने छोटे-छोटे रब यानी फैंस से मिलते हैं। पूरे दिन की मेहनत के बाद सिंगर थक-हारकर बिस्तर पकड़ना चाहते हैं। वीडियो जितना सिंपल है, उससे कहीं ज्यादा उनकी कमेंट्री मजेदार है। 

दिलजीत पंजाबी भाषा का इस्तेमाल पिंड के लहजे में करते हैं। वीडियो से साफ है कि सिंगर पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें गांव के देसी खाने का मजा लेते देखे गए थे। बता दें कि सिंगर फिल्ममेकर इम्तियाज अली के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। 

इससे पहले दोनों ने साथ में फिल्म 'चमकीला' में काम किया था। इस फिल्म के लिए सिंगर को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड में नॉमिनेट किया गया था, लेकिन वह अवॉर्ड जीत नहीं पाए। उन्होंने फिल्म 'चमकीला' को लेकर कहा था कि कलाकारों को सिर्फ मरने के बाद सम्मान दिया जाता है, पहले तो सिर्फ उन्हें परेशान किया जाता है और मारने की धमकी दी जाती है। 

ऐसा ही 'अमर सिंह चमकीला' के साथ हुआ था। पहले उनके गानों का विरोध हुआ और आखिर में उन्हें मार दिया गया। यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। दिलजीत फिल्ममेकर इम्तियाज के साथ एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें शरवरी वाघ, एक्टर वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह दिखने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म एक लव स्टोरी है। लेकिन, अभी तक फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया है।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD