Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

शिक्षा और संस्कार राष्ट्र की नींव : आशीष बुटेल

विधायक ने नवाजे जय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनूरी के मेधावी

Ashish Butail, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालमपुर , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 16:27 IST

पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को जय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बनूरी में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार राष्ट्र की नींव होते हैं। 

उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी अपनाएं और देश के जिम्मेदार नागरिक बनें। आशीष बुटेल ने शिक्षण संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे यह स्कूल बखूबी निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश  सरकार  ने लगभग 600 अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए विदेश दौरे पर भी भेजा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के लिए विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड  में चिल्ड्रन पार्क का भी निर्माण किया जा रहा है और कण्डबाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 बुटेल ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'एंटी-चिट्टा' (नशा विरोधी) अभियान पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस गंभीर सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।  उन्होंने उपस्थित युवाओं और छात्रों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। 

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग और हर नागरिक की है, और खासकर युवा पीढ़ी को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर इस बुराई के खिलाफ ढाल बनना होगा। क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए  कहा कि कण्डबाड़ी पहुंचने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से सात सड़कों का निर्माण किया गया है। 

साथ ही उन्होनें बनुरी  में पेयजल संबंधित समस्याओं की स्थाई समाधान सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया। विधायक ने बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए 20 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। इससे पहले विधायक और वशिष्ठ अतिथि अमर शहीद कैप्टन सौरव कालिया के पिता डॉ. एनके कालिया का स्कूल के प्रबंध निदेशक त्रिलोक सिंह ने स्वागत  किया।

स्कूल प्रधानाचार्य बब्लेश समकडिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर नगर निगम उपमहापौर राजकुमार, पार्षद एवं पूर्व महापौर पूनम बाली, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सार्थक सूद, वन परिक्षेत्र अधिकारी आदित्य, स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Ashish Butail , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD