Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

 

किशोरी लाल ने किया इंटर-कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

बेटियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी प्रदेश के लिए गौरव का विषय : किशोरी लाल

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 16:02 IST

पंडित संत राम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर-कॉलेज महिला खो-खो प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस उद्घाटन समारोह में  विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ, हमीरपुर, ऊना, थुरल, रामपुर, जयसिंहपुर, ददाहूं, खड्ड, घुमारवीं, बिलासपुर, मुल्थान तथा आर के एम वी शिमला सहित कुल 12 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खो-खो जैसे भारतीय पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग हैं और युवाओं में एकाग्रता, टीम भावना तथा मानसिक मजबूती को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने कहा कि बेटियों की खेलों में बढ़ती भागीदारी प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और सरकार द्वारा महिला खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं।विधायक ने सभी टीमों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है लेकिन सही मायनों में खेल भावना और अनुशासन ही खिलाड़ी को महान बनाते हैं। 

उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह, समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय बैजनाथ के प्रधानाचार्य प्रदीप कौंडल, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रविंदर राव, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कै० जगदीश राणा, पी टी ए प्रधान शिवानी सूद, रणजीत राणा, नागेंद्र कटोच, कार्तिक राणा, चंद देवी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं विभिन्न विभागों कीधिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD