Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

नई फिल्म की रिलीज से पहले 'समुद्री लुटेरे' के साथ दिखे एक्टर कार्तिक आर्यन, फोटो की शेयर

Kartik Aaryan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 18:22 IST

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच उन्होंने हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉनी डेप से मुलाकात की। बता दें कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'भूल भुलैया 2' में 'रूह बाबा' और जॉनी डेप ने फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में समुद्री लुटेरे कैप्टन जैक स्पैरो का किरदार निभाया था। 

फैंस और अभिनेता के दोस्तों को कार्तिक का ये अंदाजा काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। जॉनी डेप हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्होंने 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में कैप्टन जैक स्पैरो जैसे किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।

दूसरी तरफ, कार्तिक आर्यन भी पिछले कई साल से बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'लुका छुप्पी' और 'भूल भुलैया 2' ने उन्हें घर-घर में मशहूर किया है। अभिनेता की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' है। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। 

इसके अलावा, फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा मिलकर कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसी के साथ ही क्रिसमस के मौके पर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस भी रिलीज की जाएगी। अब देखना होगा कि दर्शक रोमांस और लव स्टोरी को पसंद करते हैं या देशभक्ति से भरी कहानी को सराहते हैं।

 

Tags: Kartik Aaryan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD