Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इंडिगो के ऑपरेशंस में आ रही स्थिरता, एयरलाइन की जवाबदेही तय की जाएगी : राम मोहन नायडू

Kinjarapu Rammohan Naidu, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 18:20 IST

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि बजट एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशंस में स्थिरता आ रही है और देश की बाकी की अन्य सभी एयरलाइंस का परिचालन सामान्य बना हुआ है। साथ ही उन्होंने हाल ही में बड़ी संख्या में इंडिगो द्वारा फ्लाइट्स रद्द किए जाने पर कहा कि किसी भी एयरलाइन को यात्रियों के साथ यह करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। 

निचले सदन में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, "देश भर के हवाई अड्डों पर सामान्य स्थिति है, कोई भीड़भाड़ या परेशानी नहीं है।" उन्होंने आगे बताया कि डीजीसीए ने इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और एक विस्तृत जांच शुरू की है। रिपोर्ट के आधार पर, सख्त और उचित कार्रवाई की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने सदन में कहा, "इंडिगो को जवाबदेह ठहराया जा रहा है। किसी भी एयरलाइन को, चाहे वह कितनी भी बड़ी क्यों न हो, योजना की विफलताओं या नियमों का पालन न करने के कारण यात्रियों को ऐसी परेशानी देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।" नायडू ने यह भी स्पष्ट किया कि संशोधित पायलट और क्रू रोस्टरिंग नियमों पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

मंत्री ने आगे कहा, "5 से 15 दिसंबर के बीच रद्द की गई उड़ानों के लिए रिफंड, सामान की खोज और यात्री सहायता उपाय नागर विमानन मंत्रालय की निगरानी में हो रहे हैं।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संकट से निपटने के उपायों के तहत, "इंडिगो को तुरंत रिफंड जारी करने का आदेश दिया गया था और 750 करोड़ रुपए से अधिक की राशि यात्रियों तक पहुंच चुकी है।" 

केंद्रीय मंत्री बताया कि यात्रियों को शोषण से बचाने के लिए एयरलाइन ने विमानों के किरायों की सीमा तय की है। इसके अलावा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो को अपने डेली ऑपरेशन को 5 प्रतिशत से घटाने का आदेश दिया है। साथ ही, रिवाइजड शेड्यूल को 10 दिसंबर 5 बजे तक शेयर करने को कहा है। 

 

Tags: Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD