Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आम आदमी की जिंदगी आसान बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 18:18 IST

दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक कई मायनों में खास रही। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि बिहार के नेताओं ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के लिए विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। 

इस दौरान बिहार के नेताओं ने पीएम मोदी को आश्वस्त किया कि वे राज्य के विकास के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे। रिजिजू ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी एनडीए सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में और अधिक प्रभावी तरीके से काम करने के निर्देश दिए। पीएम मोदी ने कहा कि देश के आम नागरिक की जिंदगी आसान बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। 

इसके लिए हर क्षेत्र में निरंतर सुधारजरूरी है। किरेन रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी ने यह भी बताया कि किसी भी नागरिक को सरकारी प्रक्रिया के कारण अनावश्यक तकलीफ नहीं होनी चाहिए। कानून जनता के लिए सुविधा का माध्यम होना चाहिए, बोझ नहीं। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे सभी नियम और कानून, जो बिना कारण आम लोगों को परेशान करते हैं, उनकी समीक्षा की जाए।

बैठक में युवाओं को जोड़ने और प्रेरित करने पर जोर दिया गया। रिजिजू ने बताया कि खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवा ऊर्जा को दिशा देने का सुझाव दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है और उन्हें अधिक अवसर देने की आवश्यकता है।

रिजिजू के अनुसार, पीएम मोदी ने सभी एनडीए सहयोगियों से कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब हमें हर काम पहले से तीन गुना तेजी से पूरा करना होगा। एकजुट होकर काम करना ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के लिए सभी सहयोगी दलों को धन्यवाद भी दिया और इसे टीम एनडीए की एकजुटता का प्रतीक बताया।

रिजिजू ने जानकारी दी कि मंगलवार को लोकसभा और राज्यसभा में दो अहम विषयों पर चर्चा होगी। लोकसभा में चुनाव सुधार पर विस्तार से बहस शुरू होगी। यदि चर्चा आज पूरी नहीं होती है, तो इसे बुधवार तक जारी रखा जाएगा। वहीं, राज्यसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा शुरू होगी, जिसका प्रारंभ गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। 

यह चर्चा दो दिनों तक चलेगी। विपक्ष के कुछ नेताओं द्वारा यह कहे जाने पर कि बंगाल चुनाव को देखते हुए वंदे मातरम पर चर्चा हो रही है, इस पर रिजिजू ने कटाक्ष करते हुए कहा, "150 साल पूरे हुए हैं तो अब चर्चा होगी ही। सालगिरह क्या हम तय करते हैं?"

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Parliamentary Affairs and Minority Affairs

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD