Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

बिहार के एनडीए सांसदों से मुलाकात ने नई ऊर्जा से भर दिया : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Giriraj Singh, Rajiv Ranjan Singh, Chirag Paswan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 15:24 IST

बिहार के सभी एनडीए सांसदों ने सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद राज्य एनडीए के सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उनको धन्यवाद दिया। यह मुलाकात चुनावी सफलता के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ राज्य में आगे की राजनीतिक दिशा, विकास संबंधी रणनीति और केंद्र-राज्य के समन्वय को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार एनडीए सांसदों से हुई इस मुलाकात को नई ऊर्जा देने वाला बताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर लिखा कि बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद संसद भवन में सोमवार को राज्य के एनडीए सांसदों से मुलाकात ने नई ऊर्जा से भर दिया। 

इस दौरान प्रदेश के मेरे परिवारजनों के जीवन को और आसान बनाने के लिए उनके संकल्प को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। डबल इंजन सरकार राज्य की जनता-जनार्दन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ने वाली है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। 

दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) ने 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Giriraj Singh , Rajiv Ranjan Singh , Chirag Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD